लाइव न्यूज़ :

'भरी संसद में मार्शलों ने की धक्कामुक्की', दो महिला सांसदों के आरोप के बाद फूटा सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा, जानें पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 26, 2019 13:34 IST

कांग्रेस की दो महिला सांसदों ने सोमवार को लोकसभा में महाराष्ट्र मुद्दे पर हंगामे के दौरान मार्शलों द्वारा उनके साथ धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में हंगामे के दौरान मार्शलों ने पार्टी की दो महिला सांसदों के साथ ‘‘धक्कामुक्की’’ की।कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष पार्टी चाहते हैं कि दोनों सांसद.. हिबी इडेन और टी एन प्रतापन सदन में उनके आचरण के लिए क्षमा मांगें।

25 नवंबर को महाराष्ट्र के सिसासी पावर गेम पर लोकसभा में भी हंगामा हुआ। इसी हंगामे के बीच कांग्रेस की दो महिला सांसद राम्या हरिदास और ज्योतिमणि ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मार्शलों ने धक्कामुक्की की है। दोनों महिला सांसद ने इस संदर्भ में स्पीकर ओम बिरला के समक्ष शिकायत भी की है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने संसद के अंदर महिलाओं के साथ हो रहे ऐसे बर्ताव तो निंदनीय बताया है। 

आइए समझते हैं आखिर पूरा मामला क्या है? 

कांग्रेस सदस्यों ने महाराष्ट्र के मुद्दे को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा किया। बिरला ने बड़ा पोस्टर लहरा रहे दो सांसदों हिबी इडेन और टी एन प्रतापन को बाहर निकालने का निर्देश दिया। इसके बाद मार्शल वहां पहुंचे तो उनके एवं कांग्रेस सदस्यों के बीच धक्कामुक्की आरंभ हो गई। इस घटना के बाद ही सांसद ज्योतिमणि और राम्या हरिदास ने स्पीकर से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि मार्शल्स ने उनके साथ धक्कामुक्की की।

पीटीआई सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बिरला के चैम्बर में जाकर इस मामले को उठाया और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। सोनिया के कहने पर ही पार्टी की दो महिला सांसदों ज्योतिमणि और राम्या हरिदास ने बिरला के समक्ष लिखित शिकायत की और जिम्मेदार मार्शलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सासंद ने आरोप लगाया है कि संसद के भीतर सुरक्षाकर्मियों ने हमारे साथ धक्कामुक्की की है। वहां कोई महिला महिला सुरक्षा कर्मचारी नहीं थी।

संसद परिसर में हिबी इडेन ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मार्शलों के जरिए इसे रोकने की कोशिश हुई और महिला सांसदों के साथ धक्कामुक्की की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष चाहते हैं कि दोनों सांसद.. हिबी इडेन और टी एन प्रतापन सदन में आचरण के लिए क्षमा मांगें, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं होगी। 

देखें ट्विटर लोगों की क्या है प्रतिक्रिया 

जानें आरोप लगाने वाली दोनों महिला सांसद के बारे में 

राम्या हरिदास मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के गढ़ अलथुरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीती हैं। ये केरल से चुनी गई अब तक की दूसरी दलित महिला सांसद हैं। राम्या हरिदास सिंगर भी है और चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने गाना गाकर चुनाव प्रचार किया था। जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी बनाया गया था। 

वहीं ज्योतिमणि तमिलनाडु के करूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। ज्योति ने एडीएमके के एम. थम्बीदुरई के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं। 

टॅग्स :संसदट्विटरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो