लाइव न्यूज़ :

18 महीने के खोजी कुत्ते ने 30 मिनट के अंदर 6 कातिलों को ढूंढ निकाला, रेप के बाद महिला की कर दी थी हत्या

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2021 11:18 IST

पुलिस के मुताबिक जिले में छह लोगों ने एक 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या कर दी। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना 16 अगस्त को कर्जन तालुका के देहतान गांव के पास घटीखोजी कुत्ते ने आधे घंटे के भीतर ही छह आरोपियों का पता लगा लिया45 दिनों के भीतर, जावा के लिए यह तीसरी बार था जब आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की मदद की

बड़ोदराः स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद यानी 16 अगस्त को कर्जन तालुका के देहतान गांव के पास एक एक विभत्स अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया। यहां घास काटने गई एक 30 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसने तुरंत छानबीन शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं पुलिस ने अपने 6 महीने की मादा खोजी कुत्ते डोबर्मन जावा का सहारा लिया।

पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई। डोबर्मन जावा ने वहां पड़े एक बोतल और महिला के दुपट्टे को सूंघा। इसके बाद खोजी कुत्ते ने वो कर दिखाया जिससे जासूसी किरदार शेरलॉक होम्स भी पीछे छूट जाते हैं। दुपट्टा सूंघने के बाद खोजी कुत्ते जावा ने महज 30 मिनट के अंदर 6 बलात्कारियों को ढूंढ निकाला। घटनास्थल पर पड़े दुपट्टे और एक बॉटल को सूंघने के बाद जावा वहां से 2 किलोमीटर दूर आरोपियों तक पहुंच गई।

जावा अहमदाबाद-मुंबई रेलवे ट्रैक को पार करते हुए दो किलोमीटर चली और एक तंबू (5 तंबू में से एक) पर पहुंच गयी जहां वह जोर-जोर से भौंकने लगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुत्ते के व्यवहार ने पुलिस को यह स्पष्ट कर दिया कि आरोपी उनके आस-पास ही हैं। पुलिस चौंकन्ना हो गई और एक ही झटके में  उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय लाल बहादुर गिरजाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद बाकी आरोप भी पकड़े गए। 45 दिनों के भीतर, जावा के लिए यह तीसरी बार था जब इसने पुलिस को हत्या के मामलों में आरोपियों का पता लगाने में मदद की।

पुलिस के मुताबिक जिले में छह लोगों ने एक 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या कर दी। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। वह घास काटने गई थी जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और पहचान से बचने के लिए गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान झारखंड के दिलीप चौधरी (45) के साथ ही उत्तर प्रदेश के जग्गू प्रसाद पांडू (21), प्रमोद पांडू (23), रामसूरत पांडू (19) और अर्जुन पांडोर (19) के तौर पर हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल