लाइव न्यूज़ :

पॉर्न देखने के बाद सेक्स एक्ट कर रहा था 17 साल का लड़का, चली गई जान

By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2021 12:51 IST

बच्चों के लिए घर में अकेले रहना कितना खतरनाक हो सकता है इस बात को आप इस खबर के पढ़ने के बाद ही समझ पाएंगे...आप जान पाएंगे कि किस तरह से एक 17 साल का लड़का घर में अकेले रहने की वजह से पॉर्न देखने का आदि हो गया और उसकी जान चली गई। 

Open in App
ठळक मुद्देजोशुआ डिएकॉन नाम का यह लड़का अपने कमरे में फर्श पर लेटा मिला था। पुलिस का मानना है कि सेक्स एक्ट के दौरान सांस अटकने से उसकी जान गई।

नई दिल्ली: यह घटना भारत की नहीं बल्कि ब्रिटेन की है। यहां एक 17 साल का लड़का अपने माता-पिता के दफ्तर जाने के बाद घर में अकेले रहता था। अकेलेपन की वजह से नाबालिग पॉर्न देखने का आदि हो गया। इसके बाद एक रोज पॉर्न देखकर एक सेक्स एक्ट करने के दौरान उसकी मौत हो गई। 

द स्कॉटिश सन के रिपोर्ट मुताबिक, मौत के समय वो सेक्स एक्ट कर रहा था और इसी दौरान वो अचेत होकर गिर गया। बाद में सपोर्ट वर्कर महिला ने इस बारे में पुलिस को जानकारी जी फिर जांच में पुलिस ने पाया कि उसने घटना से पहले लैपटॉप और मोबाइल से पॉर्न वेबसाइट्स की लिंक्स को सर्च कर घंटों देखा है।

यही नहीं पुलिस ने इस बात की भी संभावना जताई है कि इस दौरान वो लटक कर किसी सेक्स एक्ट को अंजाम दे रहा था। इसी समय उसकी मौत हो गई।

जोशुआ डिएकॉन नाम का यह लड़का अपने कमरे में फर्श पर लेटा मिला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस का मानना है कि सेक्स एक्ट के दौरान सांस अटकने से उसकी जान गई।

लड़के के दोस्तों ने ये बताया-

बता दें कि नाबालिग के दोस्तों ने कहा है कि वह काफी शांत रहता था। यही नहीं अपने के दोस्त के सामने उसने कई सारी पैरासिटामॉल की दवा खा ली थी। जब उसके दोस्त ने मना किया था तो उसने बताया था कि घर पर वह अकेले रहता है और टाइम पास नहीं होता है। इसी वजह से नींद आने के लिए उसने ऐसा किया था।

दोस्त ने बताया कि उसके घर से लड़का अपने घर लौट आया तब भी उसके दोस्त को उसकी चिंता थी। उसने मैसेज व कॉल किया तो लड़के ने नहीं उठाया। बाद में सपोर्ट स्टाफ से उसके दोस्त ने मदद मांगी, तब इस घटना की जानकारी हुई। 

सपोर्ट वर्कर ने बताया परिवार को घटना के बारे में कुछ पता नहीं-

इस घटना के बारे में सपोर्ट वर्कर ने कहा कि वो सूचना पाकर नाबालिग लड़के के घर पहुंची। लेकिन वहां अंधेरा था। ऐसे में उसने खुद के मोबाइल फोन की लाइट में घर की तलाशी लेनी शुरू की, जिसमें उसे जोशुआ मिला। जोशुआ की ये हालत देख कर उसने पुलिस को फोन किया और जोशुआ को होश में लाने की कोशिश की। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि वो पहले ही मर चुका था।

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो