लाइव न्यूज़ :

13 तोतों की दिल्ली कोर्ट में हुई पेशी, जानें वजह और कसूर?

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 17, 2019 11:13 IST

तोतों को अवैध तरीके से तस्करी कर एक आरोपी उज्बेकिस्तान स्थित ताशकंद ले जा रहा था। जिसके बाद तोतों को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने सभी 13 तोतों को बर्ड सैंक्चुअरी में भेज दिया है। तोतों को ओखला बर्ड सैंक्चुअरी में रखा जाएगा।आरोपी तोते को उज्बेकिस्तान स्थित ताशकंद ले जा रहा था। आरोपी खुद भी ताशकंद का रहने वाला वाला है। 

दिल्ली के पटियाला कोर्ट में 16 अक्टूबर को 13 तोतों की पेशी हुई। कोर्ट में तोतों को देख हर कोई हैरान रह गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन तोतों का क्या कसूर है। असल में अनवार्जों रखमतजोनोव नाम के उज्बेक नागरिक को सीआईएसएफ की टीम ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह इन तोतों को देश से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था। जांच के बाद इस उज्बेक नागरिक के पास से अलग-अगल डिब्बों में तोतों को बरामद किया गया था। 

कोर्ट ने सभी 13 तोतों को बर्ड सैंक्चुअरी में भेज दिया है। तोतों को ओखला बर्ड सैंक्चुअरी में रखा जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कस्टम के वकील पी. सी. शर्मा ने कहा कि कानून के मुताबिक आपराधिक मामले से जुड़ी किसी भी संपत्ति को केस प्रोपर्टी माना जाता है। चूंकी ये तोते जिंदा थे इसलिए उन्हें कोर्ट में  वन्यजीव अधिकारियों को सौंपे जाने के लिए पेश किया गया था। 

बता दें कि भारत में वाइल्ड लाइफ एक्ट के मुताबिक, तोतों को एक्सपोर्ट किया जाना प्रतिबंधित है। आरोपी उज्बेक नागरिक को कोर्ट ने 30 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसने पुरानी दिल्ली में एक फेरीवाले से तोते खरीदे थे। 

आरोपी तोते को उज्बेकिस्तान स्थित ताशकंद ले जा रहा था। आरोपी खुद भी ताशकंद का रहने वाला वाला है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो