लाइव न्यूज़ :

जंगल में घूमने गए 12 साल के लड़के का जब अचानक पीछा करने लगा भालू, उसके बाद जो हुआ, उसने सबको किया हैरान, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 27, 2020 10:38 IST

इस वायरल वीडियो को 87 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। इंटरनेट पर 12 वर्षीय लड़के की जमकर तारीफ हो रही है। ये वीडियो फेसबुक पर भी खूब वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बारे में 12 साल के लड़के ने कहा, मैंने भालू की आंखों में बिल्कुल नहीं देखा था और भालू समझ गया था कि मैं उसका दुश्मन नहीं हूं।12 साल का लड़का एलेसेंड्रो कथित तौर पर रिसर्च करता रहता है कि नजदीक आने के बाद भालू का व्यव्हार कैसा होता है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक 12 साल के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा जंगलों की पहाड़ी से उतरते दिख रहा है और उसे अचानक पता चला कि उसका पीछा एक विशाल भालू कर रहा है। 12 साल के लड़के का नाम एलेसेंड्रो है। जो इटली का रहने वाला है। घटना उस वक्त हुई जब एलेसेंड्रो उत्तरी इटली के ट्रेंटिनो की पहाड़ियों में अपने परिवार के साथ लंबी पैदल यात्रा पर गया था। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एलेसेंड्रो एनिमल लवर है। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो शूट करने वाले शख्स ने जब एलेसेंड्रो को बताया कि उसके पीछे एक बहुत बड़ा भालू है तो  एलेसेंड्रो बिल्कुल भी घबराया नहीं और समझदारी से काम लिया। 

एलेसेंड्रो धीरे-धीरे पहाड़ी से नीचे उतरा वह भी बिना पैनिक किए। भालू को एलेसेंड्रो के पीछे आते देखा जा सकता है। वह कुछ दूर  एलेसेंड्रो के पीछे आता भी है लेकिन फिर वह एक जगह रूक जाता है और एलेसेंड्रो सुरक्षित वहां से निकल जाता है। 

डेली मेल ने लिखा है कि एलेसेंड्रो कथित तौर पर रिसर्च करता रहता है कि नजदीक आने के बाद भालू का व्यव्हार कैसा होता है और अगर कोई भालू पास आ जाए तो आपको कैसा व्यव्हार करना चाहिए। 

एलेसेंड्रो के चाचा ने स्थानीय समाचार पत्र ला स्टैम्पा को बताया कि जैसे ही हम इटली के ट्रेंटिनो की पहाड़ियों में घूमने पहुंचे थे, जब भालू वाली घटना हुई। पहाड़ों में कुछ भी लोग थे। 

उन्होंने कहा, 'एलेसेंड्रो सामान इकट्ठा करने के लिए हमसे कुछ मीटर आगे चला गया और एक बिंदु पर हमने उसे जंगल से बाहर आते हुए और भालू द्वारा पीछा करते हुए देखा। जाहिर है कि हम सब काफी घबरा गए थे लेकिन वह शांत था।'

घटना के बारे में बोलते हुए, एलेसेंड्रो ने कहा, "जल्दी से जाना जरूरी था ताकी भालू को न लगे कि वो खतरे में है। मैंने उसकी आंखों में बिल्कुल नहीं देखा था और भालू समझ गया था कि मैं उसका दुश्मन नहीं हूं।  

टॅग्स :वायरल वीडियोइटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी