लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: दुर्लभ सर्जरी के बाद महिला के पेट से निकला 12 किलो का किडनी ट्यूमर, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने कहा- काफी चुनौतीपूर्ण थी प्रक्रिया

By आजाद खान | Updated: December 9, 2022 22:42 IST

इस दुर्लभ सर्जरी को देखते हुए ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने कहा है कि वे रोबोटिक प्रक्रिया को रद्द कर दिए थे और इसके बजाय उन्होंने ओपन सर्जरी का विकल्प चुना था।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ सर्जरी की है।इस सर्जरी में एक महिला के पेट से 10 किलों के वजन वाला किडनी ट्यूमर निकाला गया है। इस पर बोलते हुए ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने कहा है कि यह एक काफी चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी।

हैदराबाद: यहां के 53 साल के एक महिला के पेट से 10 किलो के समान का एक ट्यूमर निकाला गया है। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि यह ऑपरेशन काफी जटिल था और ऐसे में गुर्दे के ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया है।

डॉक्टरों का कहना है कि जिस तरीके से ट्यूमर का आकार था उसे देखते हुए रोबोटिक प्रक्रिया को रोकना पड़ा और सामान्य सर्जरी करनी पड़ी थी। ऐसे में इस सफल सर्जरी के बाद अस्पताल द्वारा यह दावा किया गया है कि यह राज्य का पहला ऐसा मामला था वहीं देश की यह दूसरी ऐसी घटना है। 

महिला के पेट से फुटबॉल के आकार का निकला ट्यूमर

आपको बता दें कि यह सर्जरी हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (एआईएनयू) में हुआ है। यहां के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से फुटबॉल के आकार का एक ट्यूमर निकाला है। डॉक्टरों ने बताया है कि यह एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी जिसमें डॉ राजेश के रेड्डी और उनकी टीम इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। 

इस पूरे मामले में बोलते हुए डॉ मल्लिकार्जुन ने कहा कि "ट्यूमर के आकार को देखते हुए, हमने रोबोटिक प्रक्रिया को रद्द कर दिया, और इसके बजाय ओपन सर्जरी का विकल्प चुना। बहुत प्रयासों से ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाया जा सका। सर्जरी के बाद, हमने पाया कि ट्यूमर बहुत बड़ा था, एक फुटबॉल के आकार का। सूक्ष्म परीक्षण ने पुष्टि की कि ट्यूमर एक कैंसरयुक्त वृद्धि (रीनल सेल कार्सिनोमा) थी।"

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कडप्पा निवासी एक महिला ने उसके पेट में सूजन होने की शिकायत की थी जिसके बाद उसे एआईएनयू रिफर कर दिया गया है। ऐसे में जब डॉक्टरों ने चेक किया तो पाया कि महिला के पेट में एक बड़े पैमाने पर घाव है। 

इसकी जानकारी मिलते ही डॉक्टरों ने महिला के पेट का इमेजिंग किया और पाया कि उसके पेट में ट्यूमर है। ऐसे में महिला के बाएं गुर्दे में ट्यूमर पाया गया था। आपको बता दें कि द्रव्यमान इतना बड़ा था कि इसने उदर गुहा के दो-तिहाई हिस्से पर कब्जा कर लिया, और इसने आंतों को दाहिने निचले चतुर्थांश में विस्थापित कर दिया। 

टॅग्स :अजब गजबहैदराबादडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO