लाइव न्यूज़ :

11 साल का बच्चा माता-पिता को लॉकडाउन में ऐसे ले जा रहा था घर, वायरल वीडियो को देखकर पसीजा लोगों का दिल 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2020 12:48 IST

लॉकडाउन की वजह से देश के लाखों मजदूरों की रोजी-रोटी पर आफत आ गई है। काम ना मिल पाने की वजह से और खाने की दिक्कत की वजह से वह पैदल ही अपने घर जाने को मजबूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर लोग इस बच्चे के हौसले को सलाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इस बच्चे को 'श्रवण कुमार' जैसा बता रहे हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन की वजह से देश के प्रवासी मजदूरों को पैदल चल अपने घर जाने को मजबूर कर दिया है। कोई रिक्शा तो कोई साइकिल से अपने घर जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक 11 साल का बच्चा ठेला वाला साइकिल खींचते हुए दिख रहा है। ठेले में बच्चा अपने माता-पिता को बिठाकर घर से जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस बच्चे को लोग श्रवण बोल रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले Ramlakhan Yadav ने इसका नाम तवारे आलम बताया है, जिसकी उम्र 11 वर्ष है। वह अपने माता-पिता को रिक्शे पर लिए बनारस से बिहार के अररिया जा रहा है। वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा है, तवारे आलम के पिता जब भी रिक्शा चलाते थक जाते हैं तो बेटा रिक्शा चलाने लगता है। वीडियो पर दो लाख से ज्यादा व्यूज है। 

इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने भावुक कमेंट किया है। तो कई लोगों ने बच्चे के हौसले को सलाम किया है। 

वायरल वीडियो को देखते से पता चलता है कि वीडियो को किसी कार चालक ने बनाया है। वीडियो वह तवारे आलम से उसके बारे में पूछता है और अंत में श्रवण कुमार बोलते हैं। 

एक यूजर ने लिखा है, आत्मनिर्भरता का दृश्य। 

एक यूजर ने लिखा है, नि:शब्द। 

एक यूजर ने लिखा, जरा उसकी बात सुनिए कह रहा है जब मेरे पिता जी थक जाते हैं तो मैं चलाता हूं रिक्शा...।

लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूरों अपने घरवापसी के लिए अब भी पैदल चलने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे साधनों के बाद भी कई प्रवासी मजदूरों को कई दिनों-दिनों तक ट्रेन और बसों का इतंजार करना पड़ा रहा है। 

 

टॅग्स :प्रवासी मजदूरवायरल वीडियोकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल