लाइव न्यूज़ :

बर्फबारी में डिलीवरी के लिए जाती महिला के संग 4 घंटे तक चलते रहे 100 जवान, पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2020 12:32 IST

इंडियन आर्मी के चिनार कॉर्प्स ने वीडियो जारी कर लिखा है, बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला शमीमा को अस्पताल ले जाने की जरूरत आ पड़ी थी। इस दौरान चार घंटे तक 100 से अधिक सेना के जवान और 30 आम नागरिक शमीमा के साथ चलते रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देशमीमा को स्ट्रेचर पर बर्फ से होकर ले जाया जा रहा था। बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ और अब मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की चार घटनाओं में सोमवार की रात से छह सैनिकों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की वजह की दर्जनों मौत हो गई है। आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में वहां से देश के जवानों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शेयर किया है। जम्मू-कश्मीर में एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए जवान तकरीबन चार घंटों तक बर्फ पर चलते रहें। इसका वीडियो पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने वीडियो ट्वीट कर सेना को बधाई दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

इंडियन आर्मी के चिनार कॉर्प्स की ओर से जारी वीडियो को रिट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'हमारी सेना को उसकी वीरता और प्रोफेशनलिज्म के लिए जाना जाता है और मानवता के लिए भी। जब भी लोगों को जरूरत होती है, हमारी सेना हर संभव चीज करती है। हमारी सेना पर गर्व है।' 

इंडियन आर्मी के चिनार कॉर्प्स ने वीडियो जारी कर लिखा है, बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला शमीमा को अस्पताल ले जाने की जरूरत आ पड़ी थी। इस दौरान चार घंटे तक 100 से अधिक सेना के जवान और 30 आम नागरिक शमीमा के साथ चलते रहे। शमीमा को स्ट्रेचर पर बर्फ से होकर ले जाया जा रहा था। बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ और अब मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO