लाइव न्यूज़ :

मुंह में छुपाया था 1 किलो सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने धर दबोचा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 12, 2021 11:29 IST

आरोपियों ने विचित्र तरीके से सोने को छुपा कर रखा था लेकिन कस्टम अधिकारियों की टीम उसे ढूंढ निकालने में सफल हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे तलाशी लेने पर उनके मुंह से 951 ग्राम सोना और एक धातु के चैन बरामद की गई हैकस्टम अधिकारी इस पर और जांच कर रहे हैं गोल्ड की स्मगलिंग का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

सोने की स्मगलिंग करते हुए 2 विदेशी यात्रियों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विचित्र तरीके से सोने को छुपा कर रखा था लेकिन कस्टम अधिकारियों की टीम उसे ढूंढ निकालने में सफल हुई।

दरअसल यह मामला दिल्ली एयरपोर्ट का है जहां सोने की स्मगलिंग करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों शख्स ने अपने मुंह के अंदर लगभग 1 किलोग्राम सोना छुपा कर रखा था। कस्टम वालों की तलाशी में उनकी चोरी पकड़ी गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुबई से ग्रीन चैनल में आ रहे उज़्बेकिस्तान के दो नागरिकों को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके मुंह से 951 ग्राम सोना और एक धातु के चैन बरामद की गई है। उन्होंने दातों के ऊपर सोना चढ़ाया हुआ था और चैन मुंह में छिपाए हुए रखे थे। सोने को जप्त कर लिया गया है। दिल्ली कस्टम जोन ने बताया कि मामला 28 अगस्त की रात का है। 

कस्टम अधिकारी इस पर और जांच कर रहे हैं गोल्ड की स्मगलिंग का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अतरंगी टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा एक छींक में 1 ग्राम सोना बाहर।

टॅग्स :वायरल वीडियोभारतCustoms Departmentट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल