लाइव न्यूज़ :

Pakistan के Karachi में दो मंजिला इमारत में विस्फोट, 3 की मौत, 15 से अधिक घायल!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 21, 2020 15:38 IST

Open in App
 पाकिस्तान (Pakistan) के कराची विश्वविद्यालय के सामने बम धमाके से तहलका मच गया है।बताया जा रहा है कि गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में दो मंजिला इमारत में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, इस धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हैं। विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, मुबीना टाउन पुलिस एसएचओ ने जानकारी दी है कि यह एक सिलेंडर ब्लास्ट लगता है। उन्होंने कहा कि Bomb disposal squad विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां भी चकनाचूर हो गई हैं। घटना की खबर मिलते ही बचाव अधिकारी पहुंच गए हैं। बता दें कि मंगलवार को ही कराची के शीरीन जिन्ना कॉलोनी के पास एक बस टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर बम विस्फोट होने से पांच लोग घायल हो गए थे।
टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट