लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोनावायरस ने ली 490 लोगों की जान, 1000 बेड का नया अस्पताल तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 12:08 IST

Open in App
चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 490 हो गई और अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले 24,324 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस के कारण 65 लोगों की जान गई है. मरने वाले सभी लोग हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान के रहने वाले हैं.चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि मंगलवार को 3,887 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है. जिसमें 431 मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं..कोरोनावायरस से पीड़ित  262 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.  आयोग ने बताया कि 3,219 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,260 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की आशंका है. उसने बताया कि कुल 892 लोगों को अभी तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. मंगलवार तक हांगकांग में इसके 18 मामलों की पुष्टि हो चुकी थी और एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी.कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं.. इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी. चीन ने वायरस का प्रसार रोकने के प्रयासों के तहत सोमवार को 1000 बिस्तरों वाला एक अस्थायी अस्पताल वुहान में खोला. इस अस्पताल को रिकार्ड नौ दिन में तैयार कर लिया गया. वुहान में ही सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं आज को 1300 बिस्तरों वाला एक और अस्पताल तैयार हो जाएगा. इन दोनों अस्पताल को सेना के सैकड़ों चिकित्सा कर्मी चलाएंगे.
टॅग्स :कोरोना वायरसशी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल