लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस ने चीन में ली अब तक 425 लोगों की जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 17:18 IST

Open in App
चीन में घातक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 425 हो गई .अब तक चीन में  इसके 20,438 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस से निपटने के लिए मात्र 10 दिन में बनाए गए स्पेशल अस्पताल में मरीजों की भर्ती भी शुरू हो गयी. इस बीच, जापानी अधिकारी अभी यह तय करने में लगे हैं कि उस क्रूज़ पर सवार करीब 3500 लोगों को अलग रखना है या नहीं जिस पर सवार एक व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाया गया है. दूसरे देश लगातार यहां से अपने नागरिकों को वापस ले जा रहे हैं और चीनी नागरिकों या हाल ही में चीन की यात्रा करने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं. चीन के वुहान शहर से ही इस वायरस की शुरुआत हुई है और यहां के लोगों के इलाज के लिए बनाए गए 1000 बिस्तरों वाले ह्यूओशेनशान अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है. इसके अलावा 1500 बिस्तरों वाला एक और अस्पताल भी जल्द ही काम करना शुरू कर देगा.  विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने कहा है कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या और बढ़ेगी क्योंकि हजारों संदिग्ध मामलों में टेस्ट  के नतीजे आने अभी बाकी हैं..वहीं हांकांग में भी चीन से फैले घातक कोरोना वायरस से पीड़ित 39 वर्षीय एक व्यक्ति की  मौत हो गई..हांककांग में कोरोनावायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला केस है. चीन के बाहर इस वायरस से किसी की जान जाने का यह दूसरा मामला है. इससे पहले फिलीपीन्स में एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस के कारवण हो चुकी है.  हांगकांग में मरने वाला व्यक्ति 21 जनवरी को चीन के वुहान शहर गया और दो दिन बाद ही वहां से लौट आया था.  इस संक्रमण से सर्वाधिक लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है. हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में दिसम्बर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हुआ था और अब यह संक्रमण दुनिया भर में फैल गया है. 
टॅग्स :कोरोना वायरसचीनहॉन्ग कॉन्गफिलीपींस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?