googleNewsNext

बिहार में प्रेमी जोड़े की पिटाई का एक और वीडियो वायरल

By धीरज पाल | Published: June 8, 2018 08:25 PM2018-06-08T20:25:41+5:302018-06-08T20:25:41+5:30

बिहार में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो औरंगाबाद �..

बिहार में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो औरंगाबाद का है जिसमें कुछ लड़के प्रेमी जोड़े की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में लड़की बार-बार गुहार लगा रही है कि उन दोनों को छोड़ दिया जाए लेकिन लड़के उन्हें जाने नहीं दे रहे। वो बार-बार कह रही है कि उसके प्रेमी की पिटाई न की जाए लेकिन एक लड़का उसे तमाचे जड़ता चला जा रहा है। यही नहीं एक लड़का उन्हें पुलिस बुलाने की धमकी दे रहा है। प्रेमी जोड़ा औरंगाबाद से दूर इस इलाके को सुरक्षित समझ कर आया था लेकिन समाज के ये ठेकेदार उनके लिए शामत बन कर आ गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। उसने पिटाई कर रहे लड़के शमशाद को हिरासत में ले लिया है। तीन और लड़कों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :वायरल वीडियोबिहारviral VideoBihar