लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के घर में हुआ नया तमाशा, दुश्मन बने दोस्त

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 23, 2017 13:42 IST

Open in App
एक प्रसिद्ध कहावत है कि 'दुश्‍मन का दुश्‍मन दोस्‍त होता है।' ऐसी ही दो दुश्‍मनों की दोस्‍ती  बिग बॉस के घर में नजर आने वाली है। बिग बॉस के सीजन 11 में आपने हिना खान और शिल्‍पा शिंदे को कभी साथ नहीं देखा होगा। टीवी की यह दोनों बहुएं अक्‍सर एक-दूसरे के विरोध में खड़ी नजर आती हैं बिग बॉस द्वारा एक टीम में आईं हिना खान और शिल्‍पा शिंदे एक दूसरे के साथ न केवल सुर में सुर मिलाती नजर आएंगी बल्कि खुशी के मारे एक दूसरे को गले ही लगा लेंगी। दरअसल घर में इस समय कप्‍तानी का टास्‍क चल रहा है और यह नजारा इसी टास्‍क के दौरान देखने को मिलेगा  इसके तहत घर के गार्डन एरिया को फार्म में बदला गया है जिसमें वक्त-वक्त पर अलार्म बजेगा और किसी एक सदस्य की तस्वीर वाला सोने का अंडा बाहर आएगा। इस अंडे को अगर वह सदस्य नहीं बचा पाता है और बाकी घरवाले मिल कर उसे स्विमिंग पूल में डाल देते हैं तो वह सदस्य टास्क के साथ-साथ कैप्टन बनने की रेस से भी बाहर हो जाएगा। घरवालों को इस टास्‍क के चलते 4 सदस्यों के अंडे स्विमिंग पूल में डालने है विकास, पुनीश, अर्शी और यहां तक की प्रियांक भी विकास का अंडा बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन हिना खान की पूरी नजर विकास को इस टास्‍क से बाहर करने की होती है। ऐसे में हिना कोशिश करती हैं लेकिन अपना अंडा बचाने के चक्‍कर में विकास और हिना आपस में भिड़ जाते हैं। इसके बार हिना और विकास आपसी बहस कर रहे होते हैं और तभी अचानक आकाश विकास का अंड़ा छीन कर स्‍वीमिंग पूल में डाल देते हैं। यह देखकर हिना और शिल्‍पा काफी खुश हो जाती हैं और यहां तक की एक दूसरे से झगड़ने वाली यह दोनों एक्‍ट्रसे गले भी लग जाती हैं |
टॅग्स :बिग बॉसबिग बॉस 11
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा