googleNewsNext

वैशाख अमावस्या हिंदी वीडियो: जानें वैशाख अमावस्या तिथि और मुहूर्त, अमावस्या से जुड़ी कुछ रोचक बातें

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: April 22, 2020 11:03 AM2020-04-22T11:03:54+5:302020-04-22T11:21:17+5:30

सनातन धर्म में अमावस्या को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष में अमावस्या और पूर्णिमा आती है। जब शुक्ल पक्ष होता है तो उस दौरान चंद्रमा बढ़ता जबकि कृष्ण पक्ष में चंद्रमा का आकार धीरे-धीरे घटने लगता है। पूर्णिमा पर चांद पूरी तरह से चमकदार होता है जबकि अमावस्या पर चांद पूरी तरह से आकाश से गायब हो जाता है। 15 दिनों के अंतराल में चांद की सोलह कलाएं घटती और बढ़ती हैं। इस वैशाख माह में ये अमावस्या, 22 अप्रैल को पड़ रही है। माना जाता है कि अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण, श्राद्ध कर्म , दान पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान किया जाना चाहिए है। ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में आ जाते है तो उस तिथि को अमावस्या पड़ती है। सूर्य इस समय मेष राशि में है और चंद्रमा 22 अप्रैल को मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में गोचर करेगा।

टॅग्स :अमावस्याAmavasya