लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2020: धनतेरस पर 27 मिनट ही है खरीदारी का शुभ मुहूर्त..

By गुणातीत ओझा | Updated: November 12, 2020 15:32 IST

Open in App
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस (Dhanteras 2020) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो भी खरीदा है, वह लाभकारी होता है। साथ ही धन-संपदा में भी वृद्धि होती है। धनतेरस पर खरीदारी के साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है। इस दिन नए उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त में पूजन करने के साथ सात धान्यों की पूजा की जाती है। सात धान्य में गेहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर शामिल होता है। धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। भगवान धन्वन्तरी की पूजा से स्वास्थ्य और सेहत में लाभ मिलता है। इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए मूर्ति भी खरीदते हैं। समुद्र मंथन के दौरान देवासुर संग्राम के वक्त भगवान धनवन्तरी (Dhanvantri) स्वर्णमयी कलश लेकर उत्पन्न हुए थे. तभी से कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में धनतेरस मानाने की परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस (Dhanteras 2020) के दिन नया सामान घर लाना बेहद शुभ माना गया है और इसका फल आपको अप्रत्यक्ष रूप से मिलता है। इस साल शुक्रवार, 13 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। 
टॅग्स :धनतेरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठDhanteras 2025: आज किस समय सोना-चांदी खरीदना होगा शुभ? जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त

पूजा पाठDhanteras 2025: आरोग्य, समृद्धि और दिव्यता का संगम, पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ

कारोबारBank holiday on Diwali 2025: क्या 18 अक्टूबर को धनतेरस पर बैंक बंद रहेंगे? बैंक होलिडे की पूरी जानकारी और लिस्ट देखें

पूजा पाठDhanteras 2025: सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, इन 3 चीजों को घर लाने से करें परहेज

पूजा पाठDhanteras 2025: धनतेरस के दिन कितने दिये जलाना होता है शुभ? जानें कहां और किस दिशा में जलाए दिये

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स