लाइव न्यूज़ :

बड़ा फैसलाः शिवसेना किसके साथ मिलकर लड़ेगी 2019 लोकसभा चुनाव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 3, 2018 12:48 IST

Open in App
2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिवसेना आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गोवा में गठबंधन करने जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव गोवा में जीएसएम यानि गोवा सुरक्षा मंच पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी। बता दें कि शिवसेना ने पिछले साल गोवा विधानसभा चुनावों में भी पूर्व आरएसएस नेता सुभाष वेलिंगकर की अगुवाई वाली जीएसएम के साथ गठजोड़ किया था। हालांकि वह एक सीट भी जीतने में नाकाम रही। संजय राउत ने सोमवार को कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गोवा में दो सीटों पर गठबंधन की मंजूरी दी है।राउत ने एक प्रेस कांफ्रेस करके मीडिया के सामने यह बात सार्वजनिक की। बता दें कि गोवा में दो लोकसभा सीटे हैं फिलहाल दोनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस दौरान राउत ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कुछ समय के लिए आराम करना चाहिए और फिर सक्रिय राजनीति में वापस आना चाहिए।
टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील