लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन पर क्या करें, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से पूछी उनकी राय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2020 14:04 IST

Open in App
 देश लॉकडाउन के आखिरी हफ्ते हैं लेकिन कोरोनावायरस से होने वाली मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही है. आज पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से पहले कांग्रेस के वरिष्ण नेता पी चिंदबरम की ओर से सुझाव आया कि राज्यों के सीएम पीएम मोदी से गरीब परिवारों कैश सहायता पहुंचाने से की मांग करें. अब तक देश में कोरोना वायरस 239 लोगों की जान ले ली है. और इससे 7,477 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो 6,565 लोग अब भी कोरोनावायरस की चपेट में और 642 किस्मत वाले लोग इलाज के बाद सकुशल अपने घर जा चुके हैं. इनमें से एक आदमी विदेश चला गया है. कोरोनावायरस के कारण कल शाम से अब तक कुल 33 लोगों की मौत हुई है. इन 33 लोगों में 17  मध्य प्रदेश में, 13 महाराष्ट्र में, दो गुजरात में और एक असम के हैं.  कोरोना वायरसका सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को मिला है. महाराष्ट्र में कोरोना से 110 लोगों की मौत हुई है.  दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है जहां 33, गुजरात में 19 और दिल्ली में 13 लोगों ने जाने गवांई हैं.  कोरोनावायरस की वजह से पंजाब में 11 मौत,  तमिलनाडु में आठ और तेलंगाना में 7 लोगों की जान गई है. अगर बात करें दक्षिण भारत में कोरोना के प्रकोप की तो आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में छह-छह लोगों की जानें गई है . केरल में दो लोगों की मौत हुई है. अगर बात करें जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में तो इन दोनों ही राज्यों में चार-चार मौत हुई है. वहीं कोरोनावायरस की वजह से हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोग जिंदगी की जंग हार गये हैं. कोरोनावायरस की वजह से पश्चिम बंगाल में 5 लोगों की सांसे थम गईं है. बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और असम में से हर राज्य में एक-एक आदमी ने कोरोनावायरस के कारण जान गवांई है. 
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समहाराष्ट्र में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?