लाइव न्यूज़ :

West Bengal Election: कौन हैं शुभेंदु अधिकारी? क्यों इनसे डरी हुई है ममता सरकार

By गुणातीत ओझा | Updated: November 19, 2020 20:09 IST

Open in App
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर राज्य में सियासत अभी से गरम है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस बार पश्चिम बंगाल का चुनाव पिछले चुनाव की तरह नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, ममता बनर्जी के खास और मजबूत टीएमसी नेता शुभेंदु अधिकारी अपनी ही सरकार से खुश नजर नहीं आ रहे। गौर करने वाली बात यह है कि अगर शुभेंदु बागी हुए तो पश्चिम बंगाल में ममता को फिर से सत्ता हासिल करने में मुश्किल हो सकती है। शुभेंदु पश्चिम बंगाल सरकार में परिवहन मंत्री हैं। लेकिन इन दिनों उनके बागी तेवर ने ममता बनर्जी को एक नई टेंशन दे दी है। शुभेंदु की मजबूती का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि वह 20 विधानसभा सीटों पर सीधी दखल रखते हैं। शुभेंदु अधिकारी की टीएमसी से नाराजगी भाजपा के लिए स्वर्णिम सियासी अवसर हो सकता है। बातें तो यहां तक चल रही हैं कि शुभेंदु आने वाले दिनों भाजपा के ही हो जाएंगे। भविष्य में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन वर्तमान में शुभेंदु टीएमसी नेता हैं और उन्होंने अभी तक अपना सियासी पत्ता नहीं खोला है। 
टॅग्स :वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष