लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा मे अमित शाह का पहला भाषण, 'नापाक' फायरिंग में 4 जवान शहीद, VIDEO में देखें अब तक सभी बड़ी खबरें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 5, 2018 19:25 IST

Open in App
खाप पंचायत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा ने आज सुनवाई के दौरान साफ कहा कि अगर कोई दो वयस्‍क शादी करते हैं, तो कोई भी तीसरा व्यक्ति दखल नहीं दे सकता है। चाहे वह परिवार वाले हों, समाज हो या फिर कोई और। उनका कोई लेना देना नहीं। खाप मामले में अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी।पाकिस्तान की ओर से LOC पर लगातार फायरिंग में कैप्टन समेत सेना के 4 जवानों की शहादत के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक रवींद्र रैना ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और नारेबाजी की। रवींद्र रैना ने ही सदन में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।नोएडा में जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव के कथित 'फर्जी एनकाउंटर' के मामले की गूंज सोमवार को राज्यसभा में भी सुनाई दी। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए तत्काल चर्चा कराने की मांग की। इस पर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि नोटिस मिल चुका है और इस पर नियम के तहत चर्चा की जाएगी। इससे बिफरे समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सदन में जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते सदन को स्थगित करना पड़ाउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पत्रकार पर हमले का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चार-पांच बदमाश आबिद अली नाम के पत्रकार को पीट रहे हैं, पर बदमाशों को जवाब देने के लिए पत्रकार की पत्नी ने गजब का हौसला दिखाया। उन्होंने अपने घर रिवाल्वर निकाला और बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते ही बदमाशों की हेकड़ी निकल गई और वे लोग वहां से फरार हो गये। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो लखनऊ के काकोरी इलाके का है। दिल्ली के ख्याला इलाके में प्रेम-प्रसंग के चलते 23 साल के युवक अंकित की हत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया हैं, वीडियो में अंकित किसी से मोबाइल फोन पर बातचीत करता नजर रहा है, अंकित इस वीडियो में जिस जगह पर दिखाई दे रहा है उससे कुछ ही दूरी पर उसकी हत्या कर दी गई थी। कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार का अपने साथ सेल्फी ले रहे व्यक्ति के मोबाइल को हाथ मारकर गिराने का विडियो सामने आया है, बेल्लारी में जनसभा के लिए मंत्री कार्यक्रम स्थल में पहुंचे थे, यहां भीड़ के बीच एक व्यक्ति ने उनके पास जाकर मोबाइल से सेल्फी क्लिक करने की कोशिश की लेकिन व्यक्ति को रोकते हुए मंत्री ने गुस्सा दिखाते हुए उसके मोबाइल को हाथ मारकर नीचे गिरा दिया। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की छठी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबलः फॉलआउट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में टॉप क्रूज कमाल के लग रहे हैं, और हमेशा की तरह वे गजब के एक्शन कर रहे हैं। उनका लुक और एक्शन करने का अंदाज देखकर कह ही नहीं सकते कि टॉम क्रूज 55 साल के हो चुके हैं। फिल्म में वे फिर से मिशन पर हैं, और कार से लेकर बाइक और पहाड़ों तक पर वे हैरतअंगेज एक्शन कर रहे हैं। ऐसे एक्शन जिन्हें देखकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। 
टॅग्स :अमित शाहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील