लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी बीमारी की खबरों को बताया गलत, फेक न्यूज़ फैलाने वाले 4 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2020 19:00 IST

Open in App
 9 मई यानि शनिवार के दिन केंद्रीय गृहमंत्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ये दूसरा ट्वीट था. जिसमें अमित शाह ने अपनी सेहत पर लंबी चौड़ी सफाई दी थी. चिठ्ठी कुछ यूं है. पिछले कुछ दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाएं फैलाई है. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है. देश इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है और देश के गृहमंत्री के नाते देर रात तक अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया. जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि यह सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद ले रहे हैं, इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं की.परंतु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की, उनकी चिंता को मैं नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता. इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रुप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत करती है. इसलिए मैं सभी लोगों से आशा करता हूं कि वो व्यर्थ की बातें छोड़ कर मुझे मेरा कार्य करने दें और स्वंय भी अपना काम करेंगे. मेरे शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं. जिन लोगों ने ये अफवाएं फैलाई हैं उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है. आपका भी धन्यवाद- अमित शाह 
टॅग्स :अमित शाहगृह मंत्रालयकैंसरअहमदाबादट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया