लाइव न्यूज़ :

Mamata Banerjee Cabinet में Forest Minister के पद से TMC Leader Rajib Banerjee का इस्तीफा | West Bengal

By गुणातीत ओझा | Updated: January 24, 2021 21:37 IST

Open in App
'टेंशन' में ममताएक और मंत्री का इस्तीफा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) से पहले ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए एक के बाद एक झटकों का दौर जारी है। बंगाल सरकार के एक और मंत्री राजीब बनर्जी (Rajib Banerjee resigns) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Neta Ji Subhash Chandra Bose) की जयंती पर बंगाल दौरे पर आने वाले हैं। इससे पहले ही ममता के मंत्री ने उनका साथ छोड़ दिया है। राजीब बनर्जी ने इस्तीफे में लिखा है, 'पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैं इस अवसर को पाने के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।' राजीब बनर्जी पश्चिम बंगाल के वनमंत्री थे। इससे 17 दिन पहले यानी 5 जनवरी को खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। लिहाजा अप्रैल-मई में ही विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव करा लिए जाएंगे।राजीब बनर्जी ने ममता को लिखी चिट्ठी में कैबिनेट से इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई है। सिर्फ इतना लिखा है कि मुझे पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला। मुझे मौका मिला, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।’ राजीब बनर्जी दोमजुर से विधायक हैं। उन्होंने इस्तीफे की एक कॉपी गवर्नर जगदीप धनखड़ को भी भेज दी है।चुनाव से पहले कई मंत्रियों और नेताओं ने छोड़ा ममता का साथतृणमूल कांग्रेस में इस वक्त बड़े स्तर पर नेताओं की बगावत देखने को मिल रही है। इससे पहले ममता बनर्जी के करीबी कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। बीते एक महीने में 3 मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। दिसंबर में ममता के खास रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद छोड़ा था। 5 जनवरी को लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खेल और युवा मामलों के मंत्री और 22 जनवरी को वन मंत्री राजीब बनर्जी ने रिजाइन कर दिया। यानी अब तक 3 मंत्री कैबिनेट से जा चुके हैं। 20 जनवरी को MLA अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हो गए। अरिंदम नादिया के शांतिपुर से विधायक हैं। 19 दिसंबर को शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह की मौजूदगी की भाजपा में शामिल हो गए। लक्ष्मी रतन शुक्ला और राजीब ने फिलहाल TMC नहीं छोड़ी है। शुक्ला के इस्तीफे के बाद ममता ने कहा था कि इस्तीफा कोई भी दे सकता है, इसे निगेटिव नहीं लेना चाहिए। 19 दिसंबर को शुभेंदु के साथ ही सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 विधायकों ने भी भाजपा ज्वॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल के ही थे।शनिवार को बंगाल दौरे पर आ रहे हैं पीएम मोदीराजीब का इस्तीफा उस वक्त सामने आया है जब एक दिन बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी नेताजी की 125वीं जयंती पर बंगाल दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में अटकलें हैं कि राजीब भी टीएमसी के दूसरे बागियों की तरह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।अगले हफ्ते शाह और नड्डा भी आएंगे23 जनवरी को पीएम मोदी कोलकाता में नैशनल लाइब्रेरी का दौरा करेंगे। साथ ही कई कलाकारों से भी रूबरू होंगे। अगले हफ्ते बीजेपी के कई नेता बंगाल दौरे पर आने वाले हैं। 30 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के नादिया जिले का दौरा करेंगे। वहीं 1 और 2 फरवरी को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बंगाल दौरे पर आएंगे।
टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो