लाइव न्यूज़ :

Tej Pratap Yadav का RJD के प्रदेश अध्यक्ष पर बड़ा आरोप, Jagada Nand Singh ने ही Lalu Yadav को बीमार किया

By गुणातीत ओझा | Updated: February 13, 2021 21:16 IST

Open in App
''राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने किया लालू यादव को बीमार''राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भला-बुरा कहा है। तेजप्रताप ने जगदानंद पर कई संगीन आरोप भी लगाए और धरना देकर पार्टी कार्यालय में बैठ गए.. काफी देर तक उन्हें जलील करते रहे। तेज प्रताप ने कहा लालू यादव की जो आज हालत बनी हुई है, वह इन जैसे नेताओं की ही वजह से है। इन लोगों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है और आप तानाशाही पर उतारू हैं। तेजप्रताप ने कहा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सरीखे लोग पार्टी का नुकसान कर रहे हैं। वह इस बात से नाराज थे कि जगदा बाबू उन्हें रिसीव करने बाहर क्यों नहीं आये?तेजप्रताप यहीं चुप नहीं हुए उन्होंने आगे कहा कि जगदानंद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन उनसे मिलने के लिए विधायकों को अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाता है, तब भी नहीं मिलते हैं। 1 घंटे से कार्यालय में आकर हम बैठे हुए हैं, लेकिन हम से भी कोई नहीं मिलने आया है। लालू यादव की रिहाई के लिए जारी अभियान आजादी पत्र को लेकर भी तेजप्रता ने कहा की जगदानंद सिंह ने उस पत्र पर राजद के किसी बडे़ नेता को लिखने नहीं दिया। मीडिया के सामने तेजप्रताप ने कहा कि उनसे पूछिये क्यों नहीं लिखा है आजादी पत्र? “जगदानंद सिंह यहां बैठे हुए हैं और उनका कमरा बंद है। अभी तक जगदानंद सिंह ने आजाद पत्र नहीं लिखा है। जाकर उनसे पूछिये क्यों नहीं लिखा है आजादी पत्र?” तेजप्रताप के इशारे पर उनके सहयोगी ने मीडिया से आगे की बात जारी रखी और कहा “हम पांच-पांच बार पार्टी ऑफिस में आये। हमको कहा गया कि पर्ची देकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलिये। हम 1989 से लालू जी के साथ हैं। हम पर्ची देकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे?” इसके बाद तेजप्रताप यादव ने खुद बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब पिता जी थे तो यही लोग उन्हें पूरी तरह से घेरे रहते थे। यहां जगदानंद का रूल नहीं चलेगा। राजद के कार्यालय में कोई भी आ सकता है। "पहले रामचंद्र पूर्वे प्रदेश अध्यक्ष थे। वे बहुत ठीक थे। मैं पार्टी के कार्यालय में आता था तो वे मेरा स्वागत करने बाहर आते थे। अब देखिये मैं पार्टी का माननीय विधायक हूं। हसनपुर का विधायक हूं। मुझे रिसीव करने जगदानंद सिंह बाहर क्यों नहीं निकले?जब जगदानंद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझसे कोई नाराज हो ही नहीं सकता। मैं तो समझ ही नहीं पा रहा हूं कि आप लोग क्या बोल रहे हैं। तेजप्रताप से बात हो जायेगी। आप लोग परेशान मत होइये। पहले भी तेज प्रताप यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच में तकरार की खबरें सामने आती रही हैं। जिसे हर बार सामने आने के बाद तेजस्वी यादव या फिर खुद लालू यादव सुलझा लेते थे।
टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी