लाइव न्यूज़ :

8 महीने की गर्भवती 'दंतेश्वरी फाइटर' सुनैना पटेल के हौसले को सलाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2020 16:51 IST

Open in App
आठ महीने की गर्भवती महिला को डॉक्टर आराम की सलाह देते हैं. लेकिन ये महिला जंगलों में हैं और हाथों में हैं ऑटोमैटिक राइफल. ये सुनैना पटेल हैं, ड्यूटी पर हैं . ऐसी ही खतरनाक ड्यूटी में पट्रोलिंग करते वक्त एक बार सुनैना का गर्भपात भी हो चुका है लेकिन ड्यूटी है कि छूटती ही नहीं. छत्तीगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सिलयों से लड़ने के लिए बने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड में दंतेश्वरी फाइटर हैं सुनैना पटेल. आठ महीने की गर्भवती सुनैना हर वो काम करती हैं जो कोई भी पुरूष कर सकता है. दंतेवाड़ा के पहाड़-जंगल, उबड़-खाबड़ रास्ते भी उन्हें रोक नहीं पाते. सुनैना नक्सलियों को उनके इलाके में घुसकर चुनौती दे रही हैं. तो आखिर वो क्या बात है जो सुनैना को ऐसे नाजुक वक्त में ऐसी कठिन ड्यूटी करने के लिए हौसला देती है . #WomenDay #Danteshwarifighter #SheInspiresUs30 महिलाओं की एंटी नक्सल कमांडो यूनिट को दंतेश्वरी फाइटर कहते हैं. ये कमांडो यूनिट बस्तर और दंतेवाड़ा में तैनात की गयी है.  हालात कैसे भी हों सुनैना पटेल कभी भी ड्यूटी से पीछे नहीं हटतीं. आठ महीने की गर्भवती सुनैना को जो भी काम मिलता है वो दो दोगुने जोश से करती हैं. दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव याद करते हैं कि एक बार पट्रोलिंग के वक्त ही सुनैना का गर्भपात हो गया था. इसके बावजूद आज भी वो छुट्टी लेने से मना कर देती हैं. वो कहते हैं कि सुनैना ने कई महिलाओं को प्रेरित किया है. जब से सुनैना ने कमांडर के रुप में कमान संभाली है तब से इस कमांडो यूनिट में महिला कमांडो की संख्या दोगुनी हो गई है.  
टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसनक्सल हमलादंतेवाड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?