लाइव न्यूज़ :

Serum Institute Fire: Pune के Serum Institute में लगी आग, Adar Punawala बोले- सभी सुरक्षित

By गुणातीत ओझा | Updated: January 21, 2021 23:33 IST

Open in App
सीरम इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग में लगी भीषण आग Fire breaks out at Serum Institute of India in Pune: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) के नए प्लांट में आग लग गई है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। दमकल विभाग की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ही कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड बना रही है, जिसकी आपूर्ति भारत समेत कई देशों में की जा रही है। आग पुणे के मंजरी में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में लगी है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी इस प्लांट में वैक्सीन का उत्पादन नहीं शुरू हो पाया है। फायर ऑफिसर के मुताबिक, प्लांट में चार लोग फंसे थे, तीन लोगों को बचा लिया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने पर हमारा फोकस है।पुणे के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आग मंजरी प्लांट में लगी है। वैक्सीन का उत्पादन वहां पर अभी नहीं शुरू हुआ था। लेकिन बाद में इसे शुरू करने की तैयारी चल रही थी। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। प्लांट को खाली करा लिया गया है। बताते चलें कि अभी कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का प्रोडक्शन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट से करीब एक से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित पुराने प्लांट से किया जा रहा है। इस प्लांट का निर्माण 1996 में किया गया था। यही पर कोविशिल्ड वैक्सीन का प्रोडक्शन हो रहा है। कोविशिल्ड का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने की तैयारी नए प्लांट से थी, जिसका कुछ हिस्सा फिलहाल आग की चपेट में है।सूत्रों के मुताबिक, मंजरी के इस प्लांट में कोविशिल्ड के प्रोडक्शन के लिए मशीनरी लगाने का काम शुरू था। इन नए प्लांट के टर्मिनल 1 में सीईओ अदार पूनावाला ने अपना कॉरपोरेट ऑफिस बनाया हुआ है। बताया जा रहा है कि आग टर्मिनल 1 में लगी है, जिस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग पर अभी सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
टॅग्स :महाराष्ट्रपुणे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’