लाइव न्यूज़ :

Yes Bank Crisis: यस बैंक को बचाने का ये है पूरा प्लान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2020 14:37 IST

Open in App
संकटग्रस्ट यस बैंक को बचाने के लिए स्टेट बैंक ने अपने प्लान पर काम शुरु कर दिया है.  यस बैंक को बचाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यस बैंक में 49 प्रतिशत शेयर खरीदने की तैयारी में है. संकट से उबारने के लिए एसबीआई यस बैंक में 2450 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करेगा . एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि येस बैंक को संकट से निकालने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये आवश्यकता है. इसका मतलब ये हुआ कि एसबीआई के पैसे निवेश करने के बाद भी बैंक को 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक चाहिए. एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने आज फिर भरोसा दिलाया कि यस बैंक में जमा ग्राहकों के पैसे सुरक्षित है. एसबीआई प्रमुख रजनीश कुमार ने कहा कि संकटग्रस्त येस बैंक के पुनर्गठन के लिए बैंक को योजना का मसौदा प्राप्त हुआ है.  उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकारी प्लान का सावधानी से अध्ययन कर रहे हैं.  हमारी निवेश एवं कानूनी टीम सावधानी से इसे देख रही है. उन्होंने बताया कि कई संभावित निवेशकों ने मसौदा योजना को देखने के बाद एसबीआई से संपर्क किया है.  शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने कैश के संकट से जूझ रहे यस बैंक के पुनर्गठन के लिए मसौदा योजना लाने की घोषणा की थी. एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने यस बैंक को बचाने का प्लान विस्तार बताते हुए कहा कि निवेश प्लान पर विचार करने के बाद दोबारा 9 मार्च को फिर रिजर्व बैंक से संपर्क करेंगे.  एसबीआई ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बता दिया है कि एसबीआई बोर्ड ने येस बैंक में निवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. रिजर्व बैंक द्वारा Yes Bank में अपने खातों से 50 हज़ार रुपए निकालने की  सीमा तय होने के बाद देश भर में यस बैंक के ग्राहकों में बेचैनी है. गुजरात के अहमदाबाद में चिमनलाल गिरधरलाल रोड पर यस बैंक के ब्रांच के बागर ग्राहकों की भीड़ लग गयी है. ऐसी ही स्थिति ओडिशा में देखने को मिली है . ओडिशा के बापू जी नगर ब्रांच के बाहर भी परेशान ग्राहकों की भीड़ लगी है.     
टॅग्स :यस बैंकभारतीय स्टेट बैंकभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)राणा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए