लाइव न्यूज़ :

कौन हैं अभिषेक की पत्नी रुजिरा नरूला ? पहले भी रहीं सुर्खियों में..

By गुणातीत ओझा | Updated: February 24, 2021 01:30 IST

Open in App
पश्चिम बंगाल की राजनीति में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा और साली मेनका को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। अभिषेक की पत्नी रुजिरा से आज सीबीआई ने डेढ़ घंटे तक पूछताछ की है। अभिषेक की पत्नी रुजिरा और साली मेनका गंभीर को कोयला घोटाले में सीबीआई के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। रुजिरा पहले भी सुर्खियों में आ चुकी हैं। आइये आपको बताते हैं अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा के बारे में...कौन हैं रुजिरा नरूला?रुजिरा दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले एक व्यापारिक घराने से वास्ता रखती हैं। पहचान उजागर ने करने की शर्त पर टीएमसी के एक नेता ने बताया कि अभिषेक बनर्जी से रुजिरा की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली थी। रुजिरा काफी सरल स्वभाव की हैं। रुजिरा सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत कम शामिल होती हैं। टीएमसी नेता ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था, हालांकि पहले ममता बनर्जी इस फैसले से खुश नहीं थीं लेकिन बाद में मान गई थीं।चुनाव आयोग में अभिषेक बनर्जी के दायर हलफनामे के मुताबिक रुजिरा नरूला को सैलेरी मिलती है। इस हलफनामे में रुजिरा के नौकरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हलफनामे के मुताबिक नरूला के बैंक खाते में 5,01,644.48 रुपये जमा हैं, 87,300 कैश, 22 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी और तीन लाख रुपये की पेंटिंग्स हैं। 2019 में भी सुर्खियों में आई थीं रुजिरारुजिरा नरूला का नाम सबसे पहले सुर्खियों में तब आया था जब साल 2019 में कस्टम विभाग ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। रुजिरा को कस्टम एक्ट 1962 की धारा 108 के तहत नोटिस जारी किया गया था, जिसे उनके पति अभिषेक बनर्जी ने राजनीति से प्रेरित बताया था। आठ अप्रैल 2019 को न्यायमूर्ति आई पी मुकर्जी और न्यायमूर्ति मोहम्मद निजामुद्दीन की बेंच ने रुजिरा के पक्ष में फैसला सुनाया। रुजिरा की बहन भी सीबीआई की रडार परसीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर के घर पहुंचकर भी पूछताछ की। मेनका पर भी कोयला तस्करी में शामिल होने के आरोप हैं। अभिषेक की पत्नी को नोटिस थमाने के बाद सीबीआई ने उनकी साली मेनका गंभीर को भी नोटिस थमाया और जांच में शामिल होने को कहा। वहीं भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को विदेशी करार देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इसलिए ये लोग कागज दिखाने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि रुजिरा थाईलैंड की नागरिक है।
टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप