लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में हो रही राहुल गांधी को लेकर हो रही बयानबाजी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 31, 2018 21:08 IST

Open in App
तेलंगाना के कांग्रेस नेता एम. शशिधर रेड्डी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश के उस बयान को बचकाना बताया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गुजरात चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 'पूर्ण नेता' बन गए हैं। रेड्डी ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए, जिसके बाद पार्टी को सफाई देनी पड़े। हाल के एक साक्षात्कार में जयराम ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को 'उत्पीड़क के बदले परामर्शदाता' बनने की सलाह दी थी। उनके इस सलाह का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को सफाई देनी पड़ी कि यह पूर्व केंद्रीय मंत्री के निजी विचार हैं।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रेड्डी ने रमेश के अन्य बयानों का भी हवाला दिया और कहा, "मैं जयराम रमेश को बार-बार ऐसे बयान देने से बचने की सलाह देता हूं, जिसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को इससे पल्ला झाड़ने या खंडन करने पर विवश होना पड़े।"उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि उनकी नई टीम में युवा और अनुभवियों का सामंजस्य होगा।
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए