लाइव न्यूज़ :

आज से खुलेंगे Indian Railways के चुनिंदा Station पर Reservation Counter, बुकिंग के लिए जरूरी बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 22, 2020 09:26 IST

Open in App
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे ने 22 मई से चुनिंदा स्टेशनों पर आरक्षण काउंटर खोलने की अनुमति दे दी गई है, जिन्हें लॉकडाउन के कारण करीब दो महीने पहले बंद कर दिया गया था. ज्यादा ट्रेनें शुरू करने के संबंध में भी जल्द घोषणा की जाएगी. इससे पहले रेलवे बोर्ड ने कहा था कि 22 मई से सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) में टिकट आरक्षण काउंटर खोले जा सकते हैं. जोनल रेलवे उन स्टेशनों को चिन्हित कर सकते हैं जिनमें टिकट काउंटर खोले जा सकते हैं. पूरे देश में 1 लाख 70 हजार सीएससी पर ट्रेन टिकटों की बुकिंग आज से शुरू हो जाएगी. ये सुविधा दूर-दराज के स्थानों पर उपलब्ध रहेगी. रेलवे ने कहा कि शुक्रवार से चरणबद्ध तरीके से आरक्षण टिकट खुलेंगे और स्थानीय जरूरतों और शर्तों के अनुसार उनके संबंधित स्थानों और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ''राज्य सरकारों के मौजूदा नियमों के अनुसार श्रमिक विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगी। इन बुकिंग सुविधाओं से उन यात्रियों पर बोझ काफी कम हो जाएगा, जो यात्रा करने के लिए टिकट काउंटरों पर निर्भर हैं।''
टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए