लाइव न्यूज़ :

अब लगेगा राहुल गांधी के कार्यालय में जनता का दरबार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2018 11:10 IST

Open in App
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां पार्टी मुख्यालय में हफ्ते में दो दिन का वक्त बिताएंगे और एक दिन आम लोगों से मुलाकात करेंगे। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। पार्टी के एक नेता ने बताया, राहुल जब दिल्ली में रहेंगे और पार्टी कार्यो को देखेंगे, उस दौरान वह कांग्रेस मुख्यालय के अपने कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रहेंगे। उन्होंने कहा, वह पार्टी कार्यालय में हर शनिवार जनता दरबार लगाएंगे। इससे पहले, सेंट्रल दिल्ली के अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने कार्यालय में बैठा करती थीं। पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी की कमान संभालने के बाद से राहुल ने आम लोगों से जुडऩे के प्रयास को तेज किया है। आपको बता दें कि पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पार्टी दफ्तर में बैठा करती थीं और उनके बाद राजीव गांधी भी कांग्रेस दफ्तर में बैठते थे। लेकिन, राजीव गांधी की मृत्यु के बाद गांधी परिवार की सुरक्षा और संवदेनशीलता को देखते हुए गांधी परिवार ने कांग्रेस हेडक्वॉर्टर से दूरी बना ली कांग्रेस की कमान संभालने के बाद कुछ समय तक सोनिया गांधी भी हर मंगलवार को कांग्रेस ऑफिस आती रहीं, लेकिन बाद में यह क्रम टूट गया। लेकिन, अब राहुल गांधी ने इस क्रम को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।
टॅग्स :राहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए