लाइव न्यूज़ :

Punjab Municipal Poll Results: BJP को मिली मायूसी, Congress ने 7 में से जीती 6 नगर निगम| Punjab

By गुणातीत ओझा | Updated: February 18, 2021 21:12 IST

Open in App
पंजाब निकाय चुनाव 2021भाजपा को बड़ा झटका कांग्रेस जश्न में डूबीPunjab Civic Body Poll Result LIVE: पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सात में से छह नगर निगम सीटों पर जीत हासिल कर ली है, वहीं एक शेष सीट पर बढ़त बनाए हुए है। मोगा, होशियारपुर, अबोहर, बठिंडा, पठानकोट और कपूरथला नगर निगम सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है। बटाला नगर निगम सीट का परिणाण अभी घोषित नहीं किया गया है। नगर निकाय चुनावों के आ रहे नतीजे भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।मजिठिया नगर निकाय की 13 में से 10 सीटें शिरोमणी अकाली दल ने जीत ली है। इसके लिए मतदान 14 फरवरी को हुआ था। केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर राज्य में किसानों के प्रदर्शन के बीच हुए चुनाव में 71.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मंगलवार को कई बूथों पर दोबारा से चुनाव करवाया गया, इनके नतीजे भी आज ही जारी कर दिए जाएंगे। मोहाली नगर निगम के बूथ नंबर 32 और 33 पर आज 8 से 4 बजे तक दोबारा चुनाव होंगे। इनकी मतगणना गुरुवार को होगी। इस बार 9,222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में सबसे ज्यादा 2,831 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। पार्टी के तौर पर देखें तो कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 2,037 उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस के मुक्तसर के उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया है। भाजपा ने केवल 1,003 उम्मीदवार ही खड़े किए हैं। इस बार पार्टी अपने सहयोगी दल शिरोमणी अकाली दल से अलग चुनाव लड़ रही है। शिरोमणी अकाली दल ने 1,569 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर 'बूथों पर कब्जा' और 'हिंसा में लिप्त' होने का आरोप लगाया है। राज्य में ऐसे समय में चुनाव करवाए गए हैं, जब केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर नवंबर महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों के किसान भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि किसान आंदोलन के चलते भाजपा को इस चुनाव में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 
टॅग्स :पंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील