googleNewsNext

वीडियो: इसी घर में मारा गया अल-कायदा का कमांडर जाकिर मूसा

By धीरज पाल | Published: May 25, 2019 12:50 PM2019-05-25T12:50:20+5:302019-05-25T12:50:20+5:30

सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता में अल-कायदा के कश्मीर के अपने गुट अंसार गजवातुल हिन्द के कमांडर जाकिर मूसा को मार गिराया है। उसे पुलवामा के त्राल में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। वह पहले हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर था और पंजाब में हुए कुछ हमलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। इस बीच आतंकियों ने दो स्थानों पर हमले भी किए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के त्राल में सेना की 42 आरआर, एसओजी तथा केरिपुब की संयुक्त टीमों ने आज शाम को पुलवामा के त्राल के ददसारा गांव में मूसा को एक रूटीन तलाशी अभियान के दौरान घेर लिया। कुछ मिनटों तक चली मुठभेड़ में ही मूसा को मार गिराया गया।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीjammu kashmirterrorist