लाइव न्यूज़ :

यहां वहां थूकना बंद करें, मन की बात में पीएम मोदी की अपील.

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2020 17:26 IST

Open in App
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में आज कई अहम बातें कही उन्होंने युवा पीढी से एक अपील की. प्रधानमंत्री ने इस दौरान कोरोना की वजह से सार्वजनिक स्थलों पर थूकने जैसी लोगों की तमाम आदतों में भी बदलाव लाने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुये सार्वजनिक स्थलों पर थूकने की लोगों की आदत में आये बदलाव को सकारात्मक परिवर्तन बताया. उन्होंने कहा, सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के नुकसान को भी अब समझ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि थूकने की यह आदत सफाई और स्वास्थ्य को चुनौती देती थी. पीएम ने कहा कि समाज से यह समस्या समाप्त नहीं हो रही थी अब देर भले ही हो गयी हो लेकिन सभी को थूकने की आदत को रोकना चाहिये, क्योंकि यह संक्रमण को रोकने में मदद करती है. पीएम मोदी ने योग के महत्व पर कहा, ‘‘दुनिया ने योग की तरह ही आयुर्वेद को भी अब सम्मान के भाव से देखना शुरु कर दिया है।’’ उन्होंने अपने ही देश में अपने प्राचीन पारंपरिक ज्ञान की परंपराओं को नकारने की प्रवृत्ति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्य रहा है कि हम अपनी ही शक्तियों को नकार देते है, लेकिन जब विदेशी लोग, ज्ञान की इस शक्ति को वैज्ञानिक प्रमाण के साथ बताते है तो हम उसे स्वीकर कर लेते हैं.  मोदी ने सैकड़ों साल की गुलामी को इसकी संभावित वजह बताते हुये युवाओं से आह्वान किया, ‘‘भारत की युवा पीढ़ी को इस चुनौती को स्वीकार करना होगा कि योग की तरह, आयुर्वेद को भी विश्व स्वीकार करे इसके लिये युवाओं को वैज्ञानिक भाषा में दुनिया को अपने आयुर्वेद को समझाना होगा.  प्रधानमंत्री ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिये आयुर्वेद में सुझाये गये गरम पानी पीने सहित अन्य उपायों का पालन करने की देशवासियों से भी अपील की. पीएम ने कहा कि उम्मीद है कि आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये जो प्रोटोकॉल दिया था उसका आप पालन कर रहे होंगे, इससे आपका लाभ होगा. कोरोना संकट में लोगों की कुछ आदतों में भी बदलाव आने का जिक्र करते हुये मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 ने हमारी कुछ आदतें भी बदली हैं. इस संकट ने हमारी समझ और चेतना को जागृत किया है. इसमें मास्क पहनना या चेहरे को ढक कर रखना शामिल है. उन्होंने कहा कि मास्क अब सामान्य जनजीवन का हिस्सा बन रहा है. इसका इस्तेमाल करने की आदत हमें पहले नहीं थी. पीएम ने साफ किया कि इसका यह मतलब नहीं है कि जो मास्क लगाते हैं वे बीमार हैं.  प्रधानमंत्री ने पुरानी धारणा का जिक्र करते हुये कहा कि एक जमाना था जब कोई फल खरीदता था तो लोग पूछते थे कि परिवार में कोई बीमार तो नहीं है. क्योंकि पहले बीमार होने पर ही फल खाये जाते थे. उन्होंने कहा कि अब यह धारणा बदली है। इसी प्रकार मास्क को लेकर भी सोच बदली है. उन्होंने कहा, ‘‘मास्क सभ्य समाज का प्रतीत बनेगा. वैसे मेरा तो सुझाव गमछा प्रयोग करने का भी है. 
टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर