लाइव न्यूज़ :

Plot On Moon: पत्नी को गिफ्ट किया "चांद का टुकड़ा", कानूनी तरीके से चांद पर खरीदी 3 एकड़ जमीन

By गुणातीत ओझा | Updated: December 28, 2020 23:04 IST

Open in App
Plot On Moon: Ajmer Man's Wedding Anniversary Gift- हर लड़की का सपना होता है कि उसका पति उसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करे। आज हम आपको एक ऐसे ही पति के बारे में बताएंगे जिसकी प्यार भरी कारगुजारी ने सभी को चकित कर दिया है। बातों-बातों में हम अकसर अपने चाहने वाले को कह देते हैं कि तुम मेरे चांद हो ... या मेरा बस चले तो मैं तुम्हें चांद गिफ्ट कर दूं। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उसने बिल्कुल ऐसा ही किया है। राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) की रहने वाली सपना अनीजा (Sapna Anija) के नाम से चांद पर जमीन खरीदी गई है। सपना के पति धर्मेंद्र अनीजा (Dharmendra Anija) ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को चांद पर तीन एकड़ जमीन (Man Gifts Plot Of Land On Moon To Wife) तोहफे में दी है। एएनआई से बात करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि शादी की 8वीं सालगिरह पर वो अपनी पत्नी के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने चांद पर जमीन खरीदी।उन्होंने कहा, '24 दिसंबर को हमारी शादी की सालगिरह थी। मैं अपनी पत्नी के लिए कुछ स्पेशल करना चाहता था। कई लोग गिफ्ट में कार या फिर ज्वैलरी देते हैं। लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए मैंने चांद पर जमीन खरीद ली।' धर्मेंद्र ने अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर की फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल से चांद पर जमीन खरीदी। उन्होंने बताया कि चांद पर जमीन खरीदने की पूरी प्रक्रिया में पूरे एक साल लग गए। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि राजस्थान का मैं पहला ऐसा शख्स हूं, जिसने चांद पर जमीन खरीदी होगी।'धर्मेंद्र की पत्नी सपना ने कहा कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनके पति उनको इतना बड़ा और अनोखा गिफ्ट देंगे। सपना ने कहा, 'मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो इतना स्पेशल गिफ्ट देंगे। एक पार्टी हुई, जहां ऐसा लग रहा था कि हम सच में चांद पर हैं। पति ने एक फ्रेम दिया, जिसमें प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट थे।' कुछ महीने पहले बिहार के एक शख्स ने अपने बर्थडे पर चांद पर एक एकड़ जमीन ली थी। बॉलीवुड अभिनेताओं से प्रेरित होकर, उन्होंने यह कदम उठाया था। चांद पर शाहरुख खान और स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी जमीन है।
टॅग्स :चंद्रमावेडिंगराजस्थानअजमेर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील