googleNewsNext

ग्राउंड रिपोर्टः इन मांगों को लेकर दिल्ली में जुटे लाखों किसान, करेंगे किसान मुक्ति मार्च

By आदित्य द्विवेदी | Published: November 30, 2018 09:17 AM2018-11-30T09:17:34+5:302018-11-30T09:17:34+5:30

देशभर के 200 किसान संगठनों के आवाह्न पर हजारों किसान दिल्ली में जमा हो रहे हैं। अपनी दो मांगों को वो गुरुवार को शहर में पैदल मार्च और शुक्रवार को संसद मार्च करेंगे। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले इस मार्च का नाम किसान मुक्ति मार्च दिया गया है। इस बार सिर्फ दो मांगें हैं- किसानों को कर्ज से मुक्ति और कृषि उत्पाद लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य। 29 और 30 नवंबर को आहूत संसद मार्च को वाम दलों सहित 21 राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है। देखिए, लोकमत न्यूज की ये रिपोर्ट...

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनकिसान आंदोलनfarmers protestFarmer Agitation