googleNewsNext

झारखंड में पहले चरण का मतदान जारी, जानें विधानसभा चुनाव का पूरा हिसाब-किताब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2019 04:09 PM2019-11-30T16:09:24+5:302019-11-30T16:09:24+5:30

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में मतदान कराए जाने हैं। राज्य में 23 दिसंबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजों की भी घोषणा की जाएगी। पहले चरण की 13 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हो रहा है। पहले चरण के लिए कुल 4892 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें शहरी क्षेत्र में 307 और ग्रामीण इलाके में 4585 मतदान केंद्र स्थित हैं। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए वेबकास्टिंग के जरिए पल-पल नजर रखी जा रही है। इस वीडियो में हम आपको बताने जा रहे हैं झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब....