लाइव न्यूज़ :

India Weather Update: उत्तर भारत में क्यों बदला मौसम का मिजाज? इन राज्यों में Fog, Coldwave, Rain का Alert

By गुणातीत ओझा | Updated: January 24, 2021 21:55 IST

Open in App
ठंड से अभी राहत नहींकई राज्यों में कोहरे शीतलहर बारिश का अलर्टउत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अगले एक हफ्ते तक ठंड (Cold) से राहत मिलने के आसार नहीं है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरे की धुंध है तो वहीं, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्य प्रदेश में घना कोहरा (Dense Fog) छाया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत भारत के कुछ राज्‍यों में अगले 2-3 दिनों में शीतलहर (Cold Wave) के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। साथ ही घने कोहरे की भी संभावना है।राजधानी दिल्ली को शीतलहर से मामूली राहत मिलती जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने और तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ सकती है।यूपी को लोगों को सताएगी शीतलहर और कोहरायूपी में बर्फीली हवा के कारण मौसम सर्द है और कोहरे से भी निजात मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।जानें- मौसम में क्यों हो रहा बदलावमौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आगामी 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है। अनुमान है कि दिल्ली में 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाली सर्द, शुष्क हवाओं की वजह से सोमवार तक न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आएगी।पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावनास्काईमेट के अनुसार, हवाओं ने एकाएक दिशाएं बदल ली हैं जिसकी वजह से राजधानी पर शीत लहर का प्रकोप दिख रहा है। इस बार अब तक जनवरी में 5 दिन तापमान 5 डिग्री से कम रहा है। अब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। कुछ मैदानी इलाकों में बारिश होगी। ऐसे में अगले 48 घंटे में तापमान में 3 से 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है। साथ ही, कोहरा भी बढ़ सकता है। वहीं 25 से एक बार फिर ठंड का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है, जो जनवरी के अंत तक बना रहेगा।
टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण