लाइव न्यूज़ :

शराब दान कर किसान आंदोलन में जान फूंकेगी कांग्रेस? Congress नेत्री Vidya Rani का Video Viral|Jind|Farmer Protest|Rakesh Tikait

By गुणातीत ओझा | Updated: February 16, 2021 00:18 IST

Open in App
किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर कांग्रेस (Congress) की नेता विद्या रानी (Vidya Rani) ने विवादित बयान देकर नया बखेड़ा शुरू कर दिया है। उनके बयान से कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी फजीहत खड़ी हो गई। विद्या रानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से किसान आंदोलन के लिए शराब दान करने की अपील करती दिखाई दे रही हैं। हरियाणा कांग्रेस की नेता विद्या रानी ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए आगे आना चाहिए और जो दान कर सकते हैं, वह करना चाहिए। सब्जियां, पैसे और शराब से लेकर जो भी आप कर सकते हैं, वह करना चाहिए। नेता के इस बयान की सारी चीजें सही थी लेकिन शराब शब्द का इस्तेमा उनके लिए मुसीबत को निमंत्रण देना साबित हुआ है। उनकी अपील की सभी चीजों को दरकिनार कर सोशल मीडिया यूजर्स 'शराब' वाली लाइन पकड़कर बैठ गए हैं। उनके इस वीडियो को लेकर ट्विटर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'किसान आंदोलन कर रहे हैं या फिर पार्टी, जिसमें शराब के दान की भी जरूरत है?'कौन हैं विद्या रानी?विद्या रानी जींद जिले के गांव दनोदा की रहने वाली हैं। वह कांग्रेस के निशान पर पहले 2014 में तो फिर 2019 में नरवाना से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वे दोनों ही बार हार गई थीं।
टॅग्स :कांग्रेसकिसान आंदोलनसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर