लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest: Journalist Mandeep Punia को Delhi Police ने किया Arrest|#MandeepPunia

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2021 22:27 IST

Open in App
किसान आंदोलनमनदीप की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर उफानकिसान आंदोलन (Farmers Protest) की कवरेज कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया (Mandeep Punia) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार के बाद उन्हें म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद मनदीप को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 323 और 353 के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं। पुनिया पर सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के एसचओ से अभद्रता करने का आरोप लगा है।  इससे पहले पुनिया के साथ-साथ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने धर्मेंद्र को आज सुबह करीब 5.30 बजे छोड़ दिया। वहीं पुनिया के खिलाफ आरोप दर्ज कर लिया। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त ने इसकी पुष्टि की है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह से एक अंडरटेकिंग ली गई है कि वो पुलिस के साथ भविष्य में अभद्रता नहीं करेंगे। पुलिस ने दोनों पत्रकारों को कल उस वक्त हिरासत में ले लिया था जब दोनों सिंघू बार्डर पर किसान आंदोलन की कवरेज कर रहे थे। उस वक्त दोनों पत्रकार बंद सड़क और बैरिकेड की ओर आगे बढ़ रहे थे। पुनिया को हिरासत में लेने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद हैं और पुनिया को पकड़ कर ले जाया जा रहा है।हिरासत में लिए जाने से कुछ घंटे पहले पुनिया ने सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा के संबंध में फेसबुक पर एक लाइव वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्‍होंने कहा था कैसे खुद को स्‍थानीय होने का दावा करने वाली भीड़ ने आंदोलनस्‍थल पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया था। मनदीप ने लगभग 16 मिनट का एक वीडियो फेसबुक पर लाइव किया था। इस वीडियो में उन्होंने सिंघू बॉर्डर पर हुए पथराव में दिल्ली पुलिस की मिलीभगत की बातें उजागर की हैं। उनके इस वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।मनदीप की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। मनदीप को रिहा करने के लिए ट्विटर पर जोर-शोर से मांग उठ रही है। इतना ही नहीं मनदीप की रिहाई के लिए काफी संख्या में पत्रकारों ने दिल्ली के प्रेस क्लब से पैदल मार्च भी निकाला। इस दौरान पत्रकारों ने नारेबाजी की और दिल्ली पुलिस के खिलाफ पोस्टर लेकर प्रोटेस्ट किया। ट्विटर इंडिया पर #MandeepPunia दूसरे नंबर ट्रेंड करने लगा है। #MandeepPunia से अब तक 70 हजार बार ट्वीट किया जा चुका है।
टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप