लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest Ghazipur Border: किसानों ने की दो BJP Mla के खिलाफ FIR की मांग|Rakesh Tikait|Breaking

By गुणातीत ओझा | Updated: January 30, 2021 00:57 IST

Open in App
किसान आंदोलन''भाजपा विधायकों के खिलाफ दर्ज हो FIR''गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसानों ने साफ ऐलान किया है कि वह धरना प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों के नेता राकेश टिकैत से मिलने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पहुंचे। उसके बाद राकेश टिकैत ने फिर से हुंकार भरी। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन चाहे कितना भी हमारा बिजली पानी बंद कर दे, लेकिन वे किसी भी हालत में पीछे नहीं हटने वाले। इस बीच गाजीपुर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में किसानों ने अचान दो भाजपा विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। किसानों ने कहा है कि इन दो भाजपा विधायकों के खिलाफ चार घंटे के अंदर FIR दर्ज होनी चाहिए।बताते चलें कि कल यानि गुरुवार को अचानक लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने की खबरें आई थीं। उस दौरान किसानों ने राकेश टिकैत को मंच पर पहुंच कर सूचना दी कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने साथ 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर घुस आए हैं। जानकारी मिलते ही राकेश टिकैत ने वार्ता बीच में छोड़ दी और मंच पर खड़े हो गए। माइक संभालते ही उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझे यहां से गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मेरे साथ आए किसानों को पिटवाया जाएगा।मैं मंच पर ही फांसी लगा लूंगा, लेकिन अब यह मंच नहीं छोड़ूंगा। भाजपा के विधायक नीचे गुंडागर्दी कर रहे हैं और यहां पर प्रशासन मेरे साथ वार्ता कर रहा है। यह मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। इतना कहते हैं उन्होंने मंच पर बैठे किसानों से कहा कि अधिकारियों को मंच से जाने का रास्ता दे दें। अब कोई वार्ता नहीं करेंगे। गोली खाएंगे, लाठी खाएंगे, लेकिन गुंडागर्दी नहीं करने देंगे। अब आंदोलन जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि वह धरनास्थल पर गए थे, लेकिन लखनऊ से फोन आने के बाद वहां से लौट आए।
टॅग्स :राकेश टिकैतकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBKU leader Rakesh Tikait: राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की, पगड़ी गिरी?, मुजफ्फरनगर में निकाली गई आक्रोश रैली, देखें वीडियो

भारतRakesh Tikait's car: बाल-बाल बचे राकेश टिकैत?, बोले- सीट बेल्ट ने बचाई जान, कार से मुजफ्फरनगर में नीलगाय टकराई, देखें वीडियो

भारतFarmer Protest: किसानों को राकेश टिकैत की चेतावनी, योगी के 'बटोगे तो कटोगे' के तर्ज पर कहा- 'बटोगे तो लुटोगे'

भारतFarmer Protest: किसानों ने 18 दिसंबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन की घोषणा की, राकेश टिकैत के नेतृत्व वाले SKM को दिया न्यौता

भारतKisan Mahapanchayat: नोएडा में आज महापंचायत, किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने टप्पल में रोका

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए