लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: दंगाईयों ने पत्रकार को मारी गोली, कई पत्रकारों को पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 11:13 IST

Open in App
उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गयी गई है. दंगाई भीड़  ने पत्रकारों को भी शिकार बनाया है. कल उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में जेके 24 X 7 न्यूज चैनल का एक रिपोर्टर गोली लगने से घायल हो गया और एनडीटीवी के दो पत्रकारों को दंगाइयों ने बुरी तरह पीटा गया.  जेके 24 X 7 न्यूज चैनल ने अपने पत्रकार पर हमले का वीडियो शेयर किया है. चैनल के पत्रकार आकाश नापा को दिल्ली के मौजपुर इलाके में हिंसा की कवरेज के दौरान गोली लगी . आकाश फिलहाल अस्पताल में हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में भर्ती आकाश ने अपनी आपबीती सुनाई.  इसके अलावा एनडीटीवी ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक जगह उसके पत्रकार अरविन्द गुणशेखर पर दंगाइयों ने हमला किया. अरविंद का एक दांत टूट गया है. जब उनके साथी पत्रकार ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन पर मुक्के से वार किया गया.  अन्य कई पत्रकारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी कहानी बयां की और बताया कि किस तरह उनके साथ मारपीट की गई. इसके साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को सभी निजी सेटेलाइट टीवी चैनलों को एडवाइज़री जारी कर उनसे हिंसा हिंसा फैलाने वाली वीडियों के प्रति सावधानी बरतने को कहा .  या राष्ट्रविरोधी दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलता हो. एडवाइज़री में  टीवी चैनलों को धर्म या समुदाय पर हमला करने वाली कंटेंट से भी परहेज करने को कहा गया है.  
टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिसअमित शाहमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब