लाइव न्यूज़ :

Bihar News: |Chirag Paswan| पर लगा बड़ा आरोप, पूर्व सहयोगी ने कहा- |Naxalites| से हैं संबंध

By गुणातीत ओझा | Updated: December 7, 2020 21:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देLJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर उनके सहयोगी ने FIR दर्ज करवाई है।चिराग पर उनके ही पूर्व सहयोगी केशव सिंह ने नक्सलियों से संबंध होने का आरोप लगाया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनपर उनके ही सहयोगी ने नक्सलियों से संबंध होने का आरोप लगाया है। पासवान यह आरोप उनके पूर्व सहयोगी केशव सिंह (Keshav Singh) ने लगाया है। केशव सिंह को बगावत के चलते पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया है। पार्टी से निष्कासित होने के बाद से केशव सिंह चिराग पासवान पर हमलावर हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में चिराग पासवान नक्सलियों (Naxalites) से टच में है। अगर ऐसा है तो इसके पीछे का बैकग्राउंड क्या है। इस मामले में लेटेस्ट अपडेट यह है कि केशव सिंह के आरोपों के बिनाह पर पुलिस ने चिराग पासवान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। केशव सिंह ने चिराग पासवान के खिलाफ पटना के शास्‍त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इतना ही नहीं उन्होंने चिराग पासवान पर हत्‍या की धमकी दिलाने का आरोप भी लगाया है। उन्‍होंने सरकार से इसकी जांच कराने की मांग भी की है। इस आरोप पर अभी तक चिराग पासवान या उनकी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। केशव के अनुसार अब वे पटना के एसएसपी एवं डीजीपी को भी पूरे मामले की जानकारी देंगे। साथ ही किशनगंज के एसपी को भी ई-मेल से आवेदन भेजेंगे।एलजेपी से निष्‍कासित केशव सिंह द्वारा रविवार को पटना के शास्त्री नगर थाने में चिराग पासवान के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआइआर में कहा गया है कि अमर आजाद नाम के एक व्यक्ति ने एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान के कहने पर उन्‍हें धमकी दी थी। यह धमकी उन्‍हें एलजेपी में लोकतंत्र की बात उठाने के कारण दी गई थी। इसके बाद उन्‍हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर निष्कासित कर दिया गया। केशव के अनुसार चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नक्सलियों से मुलाकात भी की थी।लोक जनशक्ति पार्टी में बगावतबिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब पार्टी के अंदर बगावत के सुर उभरते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में एलजेपी के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से पार्टी से निकाल दिया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने शुक्रवार को एक प्रेस नोट जारी कर बताया था कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त होने और अनुशासनहीनता के कारण एलजेपी के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी से तत्काल प्रभाव से प्राथमिकता सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है। इस कार्रवाई के बाद केशव सिंह ने दावा किया था कि पार्टी विभाजन की कगार पर खड़ी है और अगले महीने जनवरी में पार्टी में विभाजन हो जाएगा।
टॅग्स :चिराग पासवानबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतमिशन बिहार पर बीजेपी?, नीतीश कुमार का “दिल्ली प्लान” तैयार, 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं जदयू प्रमुख?, 19 साल से मुख्यमंत्री?

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब