लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Exam Result 2021 कैसे बिना परीक्षा तैयार किया जाएगा ? CBSE का 10वीं का रिजल्ट

By गुणातीत ओझा | Updated: April 14, 2021 20:45 IST

Open in App
CBSE 10th Exam ResultCBSE 10वीं का रिजल्ट बिना परीक्षा कैसे तैयार होगा?CBSE 10th Exam Result 2021: देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई ने 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है। 12वीं की परीक्षा टाल दी गई है। कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारियों कीबैठक में यह फैसला लिया गया। सीबीएसई की बोर्ड (CBSE 10th 12th Exams 2021) परीक्षाएं 4 मई से 14 जून के बीच होनी थीं। बैठक के बाद एक बयान जारी कर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की गई। सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, लिहाजा बोर्ड द्वार तय मापदंड के हिसाब से आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर इन छात्रों के रिजल्ट्स जारी किए जाएंगे। 1 जून को स्थिति की समीक्षा करने के बाद 12वीं के नए शेड्यूल पर फैसला लिया जाएगा। तय समय से 15 दिन पहले छात्रों को परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट सीबीएसई द्वारा तैयार की गई एक वैकल्पिक पद्धति से जारी किया जाएगा। जल्द ही बोर्ड मूल्यांकन का फॉर्मूला तैयार करेगा। अगर कोई छात्र इस पद्धति से दिए गए मार्क्स से असंतुष्ट होता है तो उसे बाद में मौका दिया जाएगा। हालात ठीक होने पर परीक्षा कराई जाएगी जिसमें ऐसे छात्र अपने मार्क्स सुधार सकते हैं। 
टॅग्स :सीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसईकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील