लाइव न्यूज़ :

TMC सांसद Abhishek Banerjee के घर पहुंची CBI, कोयला तस्करी मामले में जांच| Mamata Banerjee

By गुणातीत ओझा | Updated: February 22, 2021 00:37 IST

Open in App
पश्चिम बंगालममता के भतीजे अभिषेक के घर पहुंचीं CBIपश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में कोयला तस्करी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक टीम रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के घर पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोयला घोटाले के मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को समन देने के लिए सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची है। अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई टीम ने आज ही पूछताछ में शामिल होने का नोटिस दिया है।कोयला घोटाला के केस में जांच एजेंसी पहले से ही अभिषेक बनर्जी के कई करीबियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। 31 दिसंबर 2020 को कोलकाता में तृणमूल यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा के खिलाफ पशु तस्करी मामले में तलाशी अभियान चलाया गया था। मिश्रा के खिलाफ एजेंसी ने लुक आउट सकरुलर (एलओसी) जारी किया था। बता दें कि अभिषेक बनर्जी को लेकर पश्चिम बंगाल में इन दिनों राजनीति तेज है। गृह मंत्री अमित शाह ने कई रैलियों में अभिषेक बनर्जी का नाम लेते हुए सीधा हमला बोला है। वहीं ममता बनर्जी के भतीजे ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।कोयला तस्करी मामले में यह आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने अवैध रूप से खनन किए गए कोयले, जिसकी कीमत कई हजार करोड़ रुपये है, को पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों से चलाए गए एक रैकेट द्वारा कई वर्षों तक ब्लैक मार्केट में बेचा गया है। इस मामले में, दिसंबर के शुरुआती हफ्तों में सीबीआई ने कोलकाता के सीए गणेश बगारिया के दफ्तर में भी छापा मारा था। इस मामले में बीजेपी तृणमूल कांग्रेस को घेरती रही है। बीजेपी का आरोप है कि इसका मुख्य फायदा अभिषेक बनर्जी को हुआ है। विनय मिश्रा के यहां सीबीआई की छापेमारी के बाद टीएमसी के पूर्व नेता शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि यह भतीजे की 'सक्षम' लीडरशिप में टीम मेंबर्स की सच्ची तस्वीर है। उन्होंने टीमएसी को 'अलग स्तर' पर ले जाने के लिए क्या शानदार टीम बनाई है।'' ट्वीट में उन्होंने अभिषेक बनर्जी का जिक्र भतीजे के रूप में किया था।  वहीं, इस मामले में मुख्य संदिग्ध अनूप माझी उर्फ लाला फरार है और जांच एजेंसी द्वारा पहले ही एक लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। 
टॅग्स :ममता बनर्जीसीबीआईटीएमसीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप