लाइव न्यूज़ :

BJP vs TMC: Mamta Banerjee बोलीं- BJP के पास कोई काम नहीं, JP Nadda ने किया पलटवार

By गुणातीत ओझा | Updated: December 11, 2020 16:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता बनर्जी ने पथराव की इस घटना को भाजपा का नाटक बताया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई और काम नहीं, सबके सब यहीं जमे रहते हैं।
''जब देखो उनके चड्ढा नड्डा फड्डा भड्डा बंगाल में होते हैं''पश्चिम बंगाल (West Bengal) में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) की जंग दिन पर दिन तेज होती जा रही है। राज्य में भाजपा (BJP) और टीएमसी (TMC) एक दूसरे पर हमलावर हैं। कल गुरुवार को भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के काफिले पर पथराव किया गया। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। भाजपा नेताओं पर हुए इस हमले के बाद दोनों पार्टियों में जुबानी जंग छिड़ गई है। सीएम ममता बनर्जी ने पथराव की इस घटना को भाजपा का नाटक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई और काम नहीं, सबके सब यहीं जमे रहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 और 20 दिसंबर को भी पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं। ममता ने कहा, 'उनके (भाजपा) पास कोई और काम नहीं है। अकसर गृह मंत्री यहां होते हैं, बाकी समय उनके चड्ढा, नड्डा, फड्डा, भड्डा यहां होते हैं। जब उनके पास कोई दर्शक नहीं होता है, तो वे अपने कार्यकर्ताओं को नौटंकी करने के लिए कहते हैं।' भाजपा के काफिले पर हुए हमले के बाद ममता ने दावा किया है कि रैलियों में भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं।ममता ने कहा- खुद को थप्‍पड़ मारकर हम पर आरोपडायमंड हार्बर इलाके में हुई इस घटना पर ममता ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, 'आपके साथ सुरक्षाकर्मी हैं। कोई आप पर हमला कैसे कर सकता है? हमले की योजना बनाई गई होगी, मैंने पुलिस से जांच करने के लिए कहा है। लेकिन मैं हर समय झूठ बर्दाश्‍त नहीं करूंगी। वे (भाजपा कार्यकर्ता) हर दिन हथियारों के साथ (रैलियों के लिए) आते हैं। वे खुद को थप्पड़ मार रहे हैं और इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा रहे हैं। जरा स्थिति के बारे में सोचिए। वे बीएसएफ, सीआरपीएफ, सेना और सीआईएसएफ के साथ घूम रहे हैं...तो फिर आप इतने भयभीत क्यों हो।'ममता से नड्डा ने कहा- ये बंगाली संस्‍कृति नहींममता के बयान के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'उन्होंने मेरे बारे में बहुत सारी संज्ञाएं, विचार और शब्दावली दी है। ममता जी ये आपके संस्कारों के बारे में बताता है और ये बंगाली संस्कृति नहीं है...ममता जी बंगाल को कितना नीचे ले गई हैं।' सुनिये इस मामले में नड्डा ने आगे क्या कहा...
टॅग्स :ममता बनर्जीजेपी नड्डावेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?