लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result 2020: PM मोदी ने बिहार जीत पर दी बधाई, बोले- बिहार के लोग सिर्फ विकास चाहते हैं

By अनुराग आनंद | Updated: November 11, 2020 06:09 IST

Open in App
बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर में एनडीए ने बाजी लगभग मार ही ली है। चुनावी नतीजों में बहुमत के बहुत करीब पहुंच चुकी एनडीए को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के वोटरों ने बता दिया है कि वे सिर्फ विकास चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नया दशक बिहार का होगा और युवाओं ने एनडीए के संकल्प पर भरोसा किया है जिससे हमें और काम करने की प्रेरणा मिलती है।पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।मंगलवार की देर रात डेढ़ बजे तक भी मतगणना जारी थी। देर रात डेढ़ बजे तक चुनाव आयोग ने 232 विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी थी। 232 विधानसभा सीटों पर पूरी हो चुकी मतगणना में भाजपा 69 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ 5 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं जदयू की 41 सीटें जीत कर दो सीटों पर आगे चल रही थी। राजद 72 सीटें जीतकर तीन सीटों पर आगे चल रही थी।कांग्रेस 18 सीटें जीतकर एक सीट पर बढ़त बनाए हुए थी।देर रात तक साफ हो गया था कि बिहार में अगली सरकार एनडीए की ही होने वाली है। जीत पर मुहर लगने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है।बिहार में 15 साल बाद भी एनडीए के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है।बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और एनडीए के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब एनडीए को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।महिलाओं को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है।हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का एनडीए को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा। पीएम मोदी ने आगे भी काम करने की बात कहते हुए लिखा कि बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने एनडीए के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है।मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।फिलहाल इस वीडियो में इतना ही, अगर कोई सवाल और सुझाव है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। देश और दुनिया की ताजा तरीन खबरों की अपडेट्स के लिए हमारे चैनल लोकमत हिंदी को सब्सक्राइ कर लीजिए। अगर आप ये वीडियो फेसबुक पर देख रहे हैं तो हमारे पेज को फॉलो जरूर कर लीजिए।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप