लाइव न्यूज़ :

Delhi VidhanSabha में Arvind Kejriwal ने फाड़ी कृषि कानूनों की कॉपी, Farmers Protest | AAP

By गुणातीत ओझा | Updated: December 17, 2020 21:29 IST

Open in App
विधानसभा में केजरीवाल ने फाड़ी कृषि कानूनों की कॉपीकेंद्र सरकार (Central Govt) के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं (Delhi Border) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 21वें दिन भी जारी है। कानूनों का विरोध करते हुए दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के विशेष सत्र के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) व आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ दी। आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल (Mahendra Goel) ने भी कृषि कानून की प्रतिया फाड़ीं। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा (Sanjeev Jha) ने कहा कि आज देखेंगे कि दिल्ली पृथ्वीराज चौहान के साथ है या फिर जयचंदों के साथ है। दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम में हुए कथित घोटाले को लेकर एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान किसान आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों का यह गुस्सा देखने को मिला है। लगाया जय जवान-जय किसान का नाराविधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक कृषि कानूनों का विरोध करते हुए नजर आए। सदन में किसानों के समर्थन में नारेबाजी भी हुई। किसानों के समर्थन में बात करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ीं। आप विधायक महेंद्र गोयल ने 'जय जवान-जय किसान' का नारा लगाते हुए किसानों का समर्थन किया। अपने मुख्यमंत्री केजरीवाल के सामने विधायक महेंद्र गोयल ने कहा कि कृषि बिल को निरस्त कर फाड़कर फेंक देना चाहिए। इतना कहते ही उन्होंने भी दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय कृषि कानूनों की प्रति को फाड़ दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते आ रहे हैं।विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि ये बहुत खतरनाक कानून हैं। इसके जरिए किसानों से किसानी छिनी जा रही है। उन्होंने कहा, ''आप कानून थोप रहे हैं। आखिर सरकार की कौन सी मजबूरी थी कि कोरोना के समय मे ऑर्डिनेंस लाकर बिला पास करना पड़ा। आज जरूरत पड़ेगी सरकार को तो संविधान को ताक पर रखकर आपके कानूनी अधिकार को छीन लिया जायेगा।'' संजीव झा ने कहा कि 6 दौर की वार्ता भी किसानों को समझाने में विफल रही है। किसान सब समझता है कि उसका फायदा कहां है। आज देखना है कि हम सब लोग, यह सदन, यह देश और दिल्ली पृथ्वीराज चौहान के साथ है या जयचंद के साथ।
टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी