लाइव न्यूज़ :

Amit Shah Bengal Road Shaow| Mamta Banerjee| TMC| BJP| Bengal Elections| अमित शाह रोड शो

By गुणातीत ओझा | Updated: December 20, 2020 21:59 IST

Open in App
पश्चिम बंगाल चुनाव''भाजपा की सरकार बनी तो बंगाल का ही होगा अगला मुख्यमंत्री''गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिन के बंगाल (West Bengal) दौरे पर हैं। आज उनके बंगाल दौरे का बीरभूम (VeerBhoom) में दूसरा दिन है। शाह शांति निकेतन स्थित विश्वभारती यूनिवर्सिटी पहुंचे, यहां पर उन्होंने गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर (Rabindra Nath Tagore) को श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने बीरभूम में बाउल गायक के घर दोपहर का भोजन किया। इसके बाद बोलपुर में अमित शाह ने रोड शो किया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर अमित शाह ने कहा कि उन्होंने ऐसा रोड शो जीवन में नहीं देखा है। शाह ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि अगर बंगाल में उनकी सरकार बनती है तो फिर राज्य से ही अगला मुख्यमंत्री होगा।बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल में लोगों के मन में पीएम मोदी के लिए प्यार दिख रहा है। इस दौरान उन्हों ममता बनर्जी पर सीधा हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगले चुनाव में भतीजे की दादागिरी को खत्म करने के लिए बदलाव होगा, बांग्लादेश में घुसपैठियों को हटाने के लिए बदलाव होगा। भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे के बीच अमित शाह ने कहा कि लोगों ने पोरिवर्तन का फैसला कर लिया है, लेकिन ये बदलाव सिर्फ व्यक्ति का बदलाव नहीं है, ये बदलाव बंगाल के विकास के लिए होगा। घुसपैठ रोकने के लिए बदलाव होगा। राजनीतिक हिंसा खत्म करने के लिए बदलाव होगा। ये टोलबाजी के खिलाफ बदलाव होगा। टोलबाजी बंद करने के लिए बदलाव होगा। अमित शाह ने लोगों से पूछा कि क्या वे अगली बार भाजपा को वोट देंगे। अमित शाह ने कहा कि आप हमें वोट दीजिए हम आपको वोट देंगे और बंगाल को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। हम बंगाल को बोस बाबू और टैगोर बाबू के सपनों का बंगाल बनाएंगे। रोड शो में मौजूद अपार भीड़ से गदगद अमित शाह ने कहा कि उन्होंने कई रोड शो किए हैं और देखे हैं, लेकिन ऐसा रोड शो उन्होंने जीवन में नहीं देखा है। अमित शाह ने कहा कि आज साफ हो गया है कि बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। अमित शाह ने कहा कि जनता तय कर चुकी है अगली बार भाजपा को सत्ता देगी। गृह मंत्री ने कहा कि ममता दीदी के प्रति लोगों का गुस्सा दिख रहा है। बीरभूम में रोड शो के बीच अमित शाह ने ट्वीट किया है और कहा है कि बंगाल में बदलाव की तड़प है। अमित शाह ने बीरभूम रोड शो की तस्वीरें जारी की है। उन्होंने कहा है कि लोगों की ये भीड़ लोगों की बदलाव की तड़प को दिखाती है। भाजपा नेता अमित शाह इस रोड शो में पश्चिम बंगाल के अन्य नेताओं के साथ सवार हैं। उनके साथ कैलाश विजयवर्गीय, दिलीप घोष समेत कई दूसरे नेता शामिल हैं। ये रोड शो बीरभूम के बोलपुर में चल रहा है। ये रोड शो हनुमान मंदिर से लेकर डाक बंगला तक चलेगा।
टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप