googleNewsNext

नोटबंदी के इतने समय बाद आखिलेश यादव ने दिया चौकाने वाला बयान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 6, 2018 09:59 AM2018-02-06T09:59:18+5:302018-02-06T09:59:42+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि महाराष्ट्र आर्थिक र�..

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि महाराष्ट्र आर्थिक रूप से काफी विकसित है लेकिन यहां पर आंकड़ों के मुताबिक आत्महत्या करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होने कहा कि किसानों का लोन माफ करने की बात होती है लेकिन यहां कितने किसानों का लोन माफ हुआ है। अगर किसानों का लोन माफ हो रहा है तो पिर किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी कर कहा था कि इससे भ्रष्टाचार और कालाधन पर रोक लगेगी लेकिन नोटबंदी से कुछ नहीं बदला सिर्फ नोटों का रंग बदल गया है। बीजेपी देश की सबसे बड़ी जातीवादी पार्टी है। भाजपा देश में धर्म और जाति के नाम पर जहर फैला रही है ऐसा करके वह देश को गलत रास्ते पर ले जा रही है।दुनियाभर के देश बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराते हैं। लेकिन भारत में ईवीएम से चुनाव होते हैं। जब हम पेपर पर मुहर लगाते हैं तो हम सरकार ने कैसा काम किया इस पर मुहर लगाते हैं। लेकिन जब हम इवीएम से वोट डालते हैं तो हम अपने लिए वोट करते हैं अखिलेश ने ये सब कहते हुए सरकार की सभी बातो पर निशाना साधने की कोशिश की है महाराष्ट्र के किसानो की आत्महत्या से लेकर EVM मशीन सभी मुद्दों पर राय रखी.

 

टॅग्स :अखिलेश यादवAkhilesh Yadav