लाइव न्यूज़ :

AIIMS में नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर जाने से मरीजों की मुसीबतें बढ़ीं, रणदीप गुलेरिया ने की ये अपील!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 15, 2020 15:45 IST

Open in App
कोरोना महामारी के बढते प्रकोप के बीच देश के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS का  नर्सिंग स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़  नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि काफी समय से उनकी कुछ मांगे लंबित हैं, जिसे एम्स प्रशासन की ओर से पूरा नहीं किया जा रहा है. इसके चलते हड़ताल का फैसला लिया गया है। हालांकि यह हड़ताल 16 दिसंबर से शुरू की जानी थी, लेकिन इसे सोमवार से ही शुरू कर दिया गया है. वही दिल्ली एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने एक वीडियो संदेश में महामारी के समय में हड़ताल को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. रणदीप गुलेरिया ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान करने वाले नर्स यूनियन से अपील की है कि वे कोरोना महामारी के समय ऐसा न करें, जबकि संस्थान ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है. रणदीप गुलेरिया ने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नर्स यूनियन ऐसे समय पर हड़ताल पर चला गया है जब केवल कुछ महीनों में (कोरोना) वैक्सीन आने वाली है,  नर्स यूनियन ने 23 मांगें रखी थी. तकरीबन सभी डिमांड AIIMS एडमिनिस्ट्रेशन और सरकार ने पूरी करने का आश्वासन दिया है. इस कोरोना काल में जहां लोगों की नौकरी जा रही है सैलरी कट हो रही हैं वही नर्स यूनियन सैलरी हाइक की डिमांड कर रहा है, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नर्स यूनियन अब हड़ताल पर चला गया है वह भी तब जब केवल कुछ महीनों में (कोरोना) वैक्सीन आने वाली है  मैं सभी नर्सों और नर्सिंग अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे हड़ताल पर न जाएं, वापस काम पर लौट आएं और काम करें और हमें महामारी से बचाने में मदद करें. आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें नर्सिंग स्टाफ ने प्रशासन के आगे 23 मांगें राखी है जिसमें कुछ प्रमुख मांगे छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना और कई साल से कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहीं नर्सेज को पेर्ममेंट करना शामिल शामिल है।जिसको लेकर नर्सिंग स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. 
टॅग्स :एम्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप